7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tikamgarh seat 2024 Result: मोदी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस की फिर हवा निकाली

Lok Sabha 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ सीट पर कांग्रेस से पंकज अहिरवार और भाजपा से तीन बार के सांसद और केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक चुनावी मैदान में हैं।

2 min read
Google source verification
tikamgarh seat result

Tikamgarh seat result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की आंधी चली है जिसमें कांग्रेस पूरे चारों खाने चित्त हो गई है। टीकमगढ़ लोकसभा सीट की बात करें तो यहां मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र खटीक ने एक बार फिर कांग्रेस की हवा निकाल दी है और लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। टीकमगढ़ सीट पर वीरेन्द्र खटीक ने 4 लाख 3 हजार 312 वोटों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है।

'पंक्चर वाले नेताजी' ने निकाली कांग्रेस की हवा

वीरेन्द्र खटीक ने लगातार चौथी बार टीकमगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से था। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक वीरेन्द्र खटीक को कुल 7 लाख 15 हजार 50 वोट मिले जबकि कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 3 लाख 11 हजार 738 वोट मिले हैं। इस हिसाब से वीरेन्द्र खटीक ने 4 लाख 3 हजार 312 वोटों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है। बता दें कि वीरेन्द्र खटीक भले ही केन्द्र सरकार में मंत्री है लेकिन वो अपनी सादगी के कारण टीकमगढ़ में काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें स्कूटर वाले मंत्री जी भी कहा जाता है। इसका कारण उनके पास एक पुराना स्कूटर है जिसे वो अक्सर टीकमगढ़ आने पर चलाते हुए नजर आते हैं। अपने एक इंटरव्यू में वीरेन्द्र खटीक ने ये भी बताया था कि करीब 10 सालों तक साइकिल रिपेयर कर उन्होंने अपने परिवार का खर्च चलाया। खटीक जब 5वीं में थे तब पिताजी की दुकान पर बैठना शुरू कर दिया था। डाक्टर खटीक बताते हैं कि सागर के गौरमूर्ति पर एक साइकिल रिपोयरिंग की दुकान खोली थी। खटीक ने सागर विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान साइकिल रिपोयरिंग का काम किया। गा।

टीकमगढ़ लोकसभा सीट उम्मीदवार और वोटिंग प्रतिशत

प्रत्याशीपार्टीवोटिंग प्रतिशत 2024वोटिंग प्रतिशत 2019
पंकज अहिरवार कांग्रेस60%66.62%
वीरेन्द्र खटीक भाजपा

टीकमगढ़ में आने वाली 8 विधानसभा सीटें किसके पास हैं?

सीटपार्टी सदस्य
टीकमगढ़कांग्रेसयादवेन्द्र सिंह
जताराबीजेपीहरिशंकर खटीक
पृथ्वीपुरकांग्रेसनितेन्द्र सिंह राठौर
निवाड़ीबीजेपीअनिल जैन
खरगापुरकांग्रेसचंदा गौर
महाराजपुरबीजेपीकामाख्या प्रताप सिंह
छतरपुरबीजेपीललिता यादव
बिजावरबीजेपीबबलू राजेश शुक्ला

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

उम्मीदवारपार्टी वोट
वीरेन्द्र खटीकभाजपा6,72,248
किरण अहिरवारकांग्रेस3,24,189

टीकमगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास

परिसीमन के बाद 2009 में टीकमगढ़ सीट बनी

सालसदस्यपार्टी
2009वीरेन्द्र खटीकभाजपा
2014वीरेन्द्र खटीकभाजपा
2019वीरेन्द्र खटीकभाजपा