10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़

पुलिसकर्मियों ने दिखाई वर्दी की धौंस, सीट पर बैठने के लिए हुआ विवाद तो कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

MP News : मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पुलिसकर्मियों द्वारा एक परिवार से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल एक दंपत्ति बस में सवार थी। बस रूकने के बाद युवक कुछ सामान लेने के लिए बस से नीचे उतरा था। इसके बाद पुलिसकर्मी बस में चढ़े और खाली सीट पर बैठने के लिए बोला। लेकिन युवक की पत्नी द्वारा कहा गया कि इस सीट पर मेरे पति बैठे हुए हैं। इसी बात से नाराज होकर पुलिसवालों ने बस के नीचे खड़े पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक तीन पुलिसवालों से अकेला ही लड़ता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Google source verification