
ग्राम पंचायत में दस्तावेजों का निरीक्षण करते
वर्ष 2021 से 24 तक किए गए निर्माण कार्यों की जानी हकीकत
टीकमगढ़. जिले की जतारा जनपद पंचायत की चार ग्राम पंचायतों में किए गए निर्माण कार्यों की जांच के लिए दिल्ली से दो सदस्यीय नेशनल टीम आई है। इस टीम ने वर्ष २०२१ से २४ तक रोजगार गारंटी, स्वामित्र योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सडक़, आवास योजना के साथ अन्य योजनाओं के तहत किए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में पहुंच कर रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया गया और हितग्राहियों से बात की।
जनपद पंचायत सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा ने बताया कि दो सदस्यीय नेशनल टीम के सदस्य अनिल श्रीवास्वत और नाथू सिंह राठौर ने दो दिनों में बैरवार, ताल लिधौरा, हदयनगर और टांगना में जाकर हितग्राहियों से चर्चा की। शुक्रवार को टीम ने बैरवार और ताल लिधौरा में किए गए निर्माण कार्यों का सूची अनुसार मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने वर्ष 2021 से 2024 तक विभिन्न योजनाओं से किए गए निर्माण और रिकॉर्ड की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिए गए आवारा का भौतिक सत्यापन, मनरेगा योजना के निर्माण एवं मजदूर, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की। शासन की ओर से मिलने वाले हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग सहायता पेंशन आदि के हितग्राहियों से भी टीम ने बात की। भौतिक सत्यापन में पाई गई कमी पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई है।
नेशनल टीम ने हितगाहियों से शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, जॉब कार्ड के हितग्राहियों से राशि की जानकारी ली। योजनाओं के बारे में चर्चाएं की। टीम द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षक और रोजगार सहायकों से विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित शासन की योजनाओं का वास्तविक पात्रों को लाभ मिलना चाहिए कोई भी पात्र योजना वंचित न रहे।
निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण कराए काम
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे है, उन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होना चाहिए। निर्माण कार्यों में कोई कमी नहीं होना चाहिए, गांव के मजदूरों को गांव में ही रोजगार दिया जाए। जिससे पलायन को रोका जा सके और गांव का विकास हो सके। इसके बाद टीम ने ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड का सत्यापन कराने की बात कही। जिन निर्माण कार्यों का निरीक्षण हुआ, उनकी गोपनीय रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को ेसौंपी जाएगी।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर जनपद पंचायत जतारा के सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा, प्रधानमंत्री सडक़ योजना के जिला समन्वयक मनीष जैन, जनपद पंचायत के एपीओ प्रमोद तिवारी, सहायक यंत्री सत्यविद यादव, उपयंत्री प्रमोद सक्सेना, आशीष मिश्रा, बैरवार सरपंच सुरेंद्र सिंह दांगी, सचिव गिरवर सिंह बुंदेला रहे।
Published on:
13 Oct 2024 06:34 pm

बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
