
MP NEWS: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में बीती रात एक युवक ने एक दिलदहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। युवक आधी रात को एक महिला के घर पहुंचा और जोर जोर से दरवाजा पीटने लगा। घर में बच्चों के साथ सो रही महिला ने दरवाजा खोलने से मना किया तो आरोपी ने पहले तो घर का दरवाजा बाहर से बंद किया फिर खिड़की से घर में पेट्रोल फेंका और आग लगा दी। महिला व उसके दो बच्चे आग में झुलस गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र की है, अस्पताल में भर्ती घायल महिला के मुताबिक 11 अप्रैल की रात उसकी मां और जीजा घर पर आए थे। घर में मां-जीजा वो और उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। रात 12 बजे के करीब अचानक कोई जोर-जोर से घर का दरवाजा पीटने लगा। उसने देखा तो बाहर राजू उर्फ राजेश रैकवार निवासी लार खड़ा हुआ था। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो राजू ने घर के बाहर से दरवाजा बंद कर खिड़की से पेट्रोल फेंका और घर में आग लगा दी।
घर में आग लगने के कारण महिला के साथ ही उसके बच्चे और जीजा झुलस गए। रात को ही महिला ने किसी तरह डायल 100 को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने इन सभी को घर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर एसपी मनोहर सिंह मंडलोई भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला से पूरी जानकारी ली। महिला ने आरोपी राजू उर्फ राजेश पर छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं उसका कहना है कि कुछ दिन पहले उसने पुलिस में भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
12 Apr 2025 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
