10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tennis News

Video : पचासवां जन्मदिन मना रही स्टेफी ग्राफ के बारे में जाने सबकुछ

14 जून 1969 को जर्मनी के मैनहीम में जन्मीं 18 अक्टूबर 1982 को प्रोफेशनल टेनिस में कदम रखा 13 अगस्त 1999 को टेनिस से संन्यास ले लिया

Google source verification

नई दिल्ली : 80 और 90 के दशक में टेनिस जगत पर राज करने वाली स्टेफी ग्राफ आज अपना पचासवां जन्मदिन मना रही हैं। 14 जून 1969 को जर्मनी के मैनहीम में जन्मीं स्टेफी ग्राफ की झोली में ऐसी-ऐसी उपलब्धियां हैं, जिनके बारे में सिर्फ सोचा जा सकता है। वर्तमान टेनिस की बाहुबली सेरेना विलियम्स तक इन उपलब्धियों से दूर हैं।

तीन साल की उम्र में रैकेट पकड़ा

स्टेफी ग्राफ के पिता पीटर ने महज तीन साल की उम्र में उन्हें टेनिस का रैकेट पकड़ा दिया था और महज 13 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस में उन्होंने कदम रख दिया। महज दो तीन साल के भीतर उन्होंने अपने खेल को इतना निखारा की विश्व टेनिस की दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा भी उनसे खौफ खाने लगी। 1987 में नवरातिलोवा को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैंडस्लैम जीता और अपने करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम भी 1999 में उन्होंने मार्टिना हिंगिस को हराकर जीता। इसके दो महीने बाद उन्होंने टेनिस से संन्यास ले लिया।

ये ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें किसी के लिए भी तोड़ना बहुत मुश्किल

1988 में उन्होंने गोल्डेन ग्रैंड स्लैम पूरा किया। यानी चारों ग्रैंड स्लैम के साथ ओलंपिक का खिताब भी अपने नाम किया। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो न उनके पहले कोई कर सका और न उनके बाद अब तक किसी के खाते में है। इसके अलावा 377 सप्ताह तक टेनिस रैंकिंग में वह नंबर वन रहीं। इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नजर नहीं आता है।

2001 में आंद्रे आगासी से की शादी

अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम और 107 टेनिस खिताब जीतने वाली ग्राफ ने टेनिस से संन्यास के दो साल बाद 2001 एक और महानतम टेनिस खिलाड़ी अमरीका के आंद्रे आगासी से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं और अब इन दोनों की एक कंपनी है। इसके अलावा वह चैरिटी भी करती रहती हैं।