scriptठंडे व्यंजनों का भोग लगा कर शीतला माता को मनाएंगी महिलाएं | Women will celebrate Sheetla Mata by offering cold dishes | Patrika News
सूरत

ठंडे व्यंजनों का भोग लगा कर शीतला माता को मनाएंगी महिलाएं

– राजस्थान प्रवासी बहुल क्षेत्रों में महिलाएं कर रही है तैयारी

सूरतMar 24, 2022 / 07:18 pm

Dinesh M Trivedi

ठंडे व्यंजनों का भोग लगा कर शीतला माता को मनाएंगी महिलाएं

ठंडे व्यंजनों का भोग लगा कर शीतला माता को मनाएंगी महिलाएं

सूरत. धुलेटी के सात दिन बाद सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बसी प्रवासी राजस्थानी महिलाएं गुरुवार को शीतला सप्तमी का त्योहार मनाएगी। परम्परागत गीत गाते हुए शीतला माता से मंगल कामनाएं करेंगी तथा ठंडे व्यंजनों का भोग लगाएगी। शीतला माता को मनाने का दौर शुक्रवार को शीतला अष्टमी पर भी चलेगा।
वहीं, सोलह दिवसीय गणगौर पर्व के सातवें दिन शीतला सातम मनाने के साथ ही बिंदोळे, गुडला सवारी के आयोजनों की भी शुरुआत होगी। बुधवार को घरों में शीतला सप्तमी की तैयारियां देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही शीतल व्यंजन तैयार करने में जुट गई। परम्परागत कैर-सांगरी पंचकूटे की सब्जी, पुरी,दहीवड़ा,राबड़ी, मिठाई समेत अन्य व्यंजनों की महक घरों मेें महसूस की गई।
गुरुवार व शुक्रवार को घरों में चूल्हे नहीं जलेगें। शीतला-माता की पूजा के लिए महिलाएं सुबह में सामूहिक रूप से सोसायटी-अपार्टमेंट से एकत्र होकर गीत गाते हुए मंदिर जाएंगी औरविधि-विधान से पूजा-आराधना के बाद भोग लगाएगी। दिन भर ठंडा भोजन करेंगी। शीतला सप्तमी पर्व की रौनक शहर के परवत पाटिया, गोडादरा, पुणागांव, टीकमनगर, उधना, अलथाण, वेसू, सिटीलाइट, न्यू सिटीलाइट, घोडदौड़ रोड, भटार समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगी।

बिंदोलों की होगी शुरुआत


शीतलाष्टमी से ही सोलह दिवसीय गणगौर पर्व में बिंदोळे व गुडला सवारी के आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी। शीतला माता की पूजा-अर्चना के बाद ईसर-गौर की प्रतिमाओं को पानी पिलाने और घर-घर में बिंदोळा देने की रीत राजस्थानी महिलाएं परम्परागत तरीके से शुरू करेगी। वहीं, राजस्थान के लोकपर्व गणगौर के मौके पर गुडला सवारी के आयोजन भी शहर के प्रवासी राजस्थानी बहुल इलाकों में जगह-जगह देखने को मिलेंगे।
————-

राजस्थान युवक मंडल की ओर से गेर नृत्य

सूरत. राजस्थान युवक मंडल की ओर से गुरुवार को उधना मेन रोड दक्षेश्वर मंदिर के निकट महाराणा प्रताप ग्राउन्ड में गेर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से रात्रि रात्रि बाहर बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व प्रदेश के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मौजूद रहेंगें। परम्परागत गेर नृत्य के लिए तैयारियां चल रही है। इस कार्यक्रम में गेरियों की विभिन्न टोलियां हिस्सा लेगी। मुख्य कलाकार छोटू सिंह रावणा, मधुबाला राव व हेमराज गोयल प्रस्तुति देंगे।
——————-

Hindi News / Surat / ठंडे व्यंजनों का भोग लगा कर शीतला माता को मनाएंगी महिलाएं

ट्रेंडिंग वीडियो