
SURAT NEWS : पीसीपी में महिलाओं ने लड्डू गोपाल के संग मनाया फाग महोत्सव
सूरत. गोडादरा स्थित प्रियंका सिटी पल्स ( पीसीपी) सोसाइटी में महिला मंडल ने फाग महोत्सव मनाया। सभी महिलाएं लड्डू गोपाल की मूर्तियों का श्रृंगार कर उन्हें क्लब हाउस में लेकर आई। उनकी सामूहिक पूजा कर मधुर भजन गाये। उसके बाद राधा-कृष्ण बनकर एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली खेली। सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और फाग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।
---------------------------------------
ऑटो रिक्शा से मोबाइल चुराते एक को पकड़ा
सूरत. ऑटो रिक्शा से मोबाइल फोन चुराने वाले दो जनों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। घटना उधना बस डिपो के निकट हुई। सचिन पंचवटी नगर निवासी रिक्शा चालक रणजीत प्रसाद ने अपना मोबाइल रिक्सा में रखा था। उसका ध्यान भटका तो रिक्शा के पास खड़े दो युवकों ने उसका मोबाइल उठा लिया।
उसकी नजर युवकों पर पड़ी तो दोनों भागने लगे। रणजीत ने शोर मचाया। इस पर लोगों ने एक को पकड़ लिया लेकिन दूसरा भाग निकला। लोगों ने आरोपी युवक को उधना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।
-------------------------
लावारिस टैम्पो से 3.40 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद
सूरत. पुणागाम पुलिस ने लावारिस हालत में मिले एक टैम्पो से 3.40 लाख रुपए की अंग्रजी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक टैम्पो केनाल रोड पर बापा सीतराम पार्किंग में खड़ा था।
उसके बारे में सूचना मिलने पर तलाशी ली तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 3 हजार 408 बोतलें बरामद हुई। टैम्पो के चालक का पता नहीं लग पाया है। शराब व टैम्पो समेत 5.90 लाख रुपए का सामान जब्त कर नम्बर प्लेट के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
---------------------------------------
Published on:
23 Feb 2023 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
