
SURAT NEWS: 5 माह में नापेंगें 7 हजार किमी की दूरी
सूरत. देश के दक्षिणी अंतिम छोर पर स्थित रामसेतू के निर्माण के संकल्प के साथ गुजरात में बनासकांठा के थराद का युवक जनकसिंह चौहान साइकिल पर सवार होकर निकले हैं। 19 दिन में 970 किलोमीटर की यात्रा तय कर बुधवार रात वे सूरत पहुंचे। यहां पर कई धार्मिक-सामाजिक संगठनों की ओर से चौहान का स्वागत किया गया और उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया।पत्रिका के साथ बातचीत में साइकिल सवार युवक जनकसिंह ने बताया कि 26 मार्च को उन्होंने द्वारका के निकट नागेश्वर ज्योतिर्लिंग से साइकिल यात्रा शुरू की है। बीते 19 दिन में उन्होंने दो ज्योतिर्लिंग सोमनाथ व नागेश्वर तथा एक द्वारका धाम के दर्शन किए हैं। सूरत से वे मध्यप्रदेश स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा पर शुक्रवार तड़के निकलेंगे। इससे पूर्व वे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका धाम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, भगुड़ा, बगदाणा, सालंगपुर, वड़ोदरा होते हुए बुधवार रात सूरत पहुंचे थे। स्नातक की पढ़ाई कर चुके जनकसिंह ने बताया कि वे प्रतिदिन 50 से 90 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर रहे हैं और पांच माह में सभी 12 ज्योतिर्लिंग व चार धाम की यात्रा 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
शिविर में दूसरे दिन ढाई सौ लोगों की कैंसर जांच
सूरत. कैंसर डिटेक्शन बस में दो दिवसीय कैंसर जांच शिविर के दौरान पहले दिन बुधवार को डेढ़ सौ लोगों की जांच के बाद दूसरे दिन गुरुवार को ढाई सौ लोगों ने कैंसर जांच करवाई। दो दिवसीय शिविर का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा व उदय शाखा के संयुक्त उपक्रम से शहर में न्यू सिटीलाइट स्थित श्रीमेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रांगण में किया गया था। आयोजकों ने बताया कि वीनस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में गुरुवार को ढाई सौ लोगों ने कैंसर रोग की जांच करवाई। इस दौरान महापौर हेमाली बोघावाला, बीपीसीएल की डायरेक्टर डॉ. सुषमा अग्रवाल समेत अन्य कई मेहमान व मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।
Published on:
13 Apr 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
