
GUJARAT ELECTION 2022 : निर्दलीयों की पहचान बन जाते हैं उनके चुनाव चिन्ह !
इस बार गुजरात विधानसभा Gujarat election 2022 की 182 सीटों के लिए 70 राजनीतिक दलों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1621 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए हैं। इसमें 624 निर्दलीय थे। गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हुआ। पहले चरण में 339 और दूसरे चरण में 285 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में भाग्य आजमाया हैं। दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर 103 निर्दलीय प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं।
- निर्दलीय के नाम के पीछे जुड़ गया चिन्ह :
सूरत जिले की बात की जाए तो निर्दलीयों को इस बार नारियल का पेड़, गैस बॉटल, हाथ लारी, चेयर जैसे कई चिन्ह आवंटित किए गए थे। पूर्व में हुए चुनावों में खड़े हुए निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ऐसे ही प्रतीकों पर वोट मांगे थे। चुनाव पूरा हो जाने के कई सालों बाद भी उनके नाम के पीछे चुनाव चिन्ह का उपनाम हमेशा के लिए जुड़े गया हैं। महानगर पालिका और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कई निर्दलीय प्रत्याशियों को आज भी उनके चिन्ह के नाम से बुलाया जा रहा है। अपने क्षेत्र में वे लोग आज भी चुनाव चिन्ह से ही पहचाने जाते हैं।
- एक नजर प्रत्याशियों के बदले हुए नाम पर :
फारूक बाटला, वसंत टोपी, विलास मोमबत्ती, शशिकांत टॉफी, वसीम हाथलारी, जहांगीर रबर स्टैम्प, जयेश घंटी, गोविंद ऑटो, अल्पेश शहनाई, बापू बिजली का खंभा, अकबर बिस्किट, साजिद खिड़की, दिनेश बल्लेबाज इत्यादि।
- 197 प्रतीक चिन्ह तय किए :
चुनाव आयोग ने GUJARAT ELECTION 2022 निर्दलीयों के लिए 197 प्रतीक चिन्ह निर्धारित किए हैं। इस सूची में छड़ी, टाइपराइटर, त्रिकोण, टेलीफोन, टेंट, वैक्यूम क्लीनर, वायलिन, नागरिक, लेटर बॉक्स, ड्रिल मशीन, डम्बल, रबर स्टैम्प, स्कूल बैग, केल्क्युलेटर, फलों की टोकरी, बिस्किट, ब्लैकबोर्ड, ब्रिक्स, सीसीटीवी कैमरा, चेन, ग्राइंडिंग बेल, बेलन, चप्पल, ब्रश, कलर ट्रे, डीजल पंप, डिश एंटीना, डॉल, अदरक, हारमोनियम, दो कप, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, दो कप, मिर्च, अंगूर, गैस सिलेंडर, गैस स्टोव, कप तश्तरी, बाल्टी, दरवाजे की घंटी, दरवाज़े के हैंडल, प्लेट स्टैंड, सेफ्टी पिन, स्कूल बैग, साबुन डीस, टूथब्रश, सोफा, टूथपेस्ट, बटुआ, खिड़की, कुआं, कूड़ेदान, टॉफी, सीटी, बांसुरी, फ़ुटबॉल, गिफ्ट पैक, पेन, स्टैंड, पेट्रोल पंप, रेजर, अंगूठी, कूलर, हीटर, रबर स्टैम्प, सितार, स्लेट, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, कवर, चूड़ी, अलमारी, एयर कंडीशन, बेबी वॉकर, बैलून, बैट, बल्लेबाज, साइकिल पंप, कालीन, कैरम बोर्ड, स्टंप, टी.वी. रिमोट, टॉर्च आदि चिन्ह हैं।
- चुनाव चिन्ह अनिवार्य :
चुनाव आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशी के लिए पहले से कई सारे प्रतीकों को निर्धारित कर रखा हैं। निर्दलीय अपना चिन्ह भी चुन सकता है या फिर खुद चिन्ह लाकर लड़ भी सकता है। - कमलेश राठौड़, चुनाव अधिकारी, सूरत जिला
Published on:
07 Dec 2022 08:33 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
