2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात में मैच देखने पहुंचे प्रशंसकों की भीड़

विश्व के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मैच

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Teekam Saini

Apr 09, 2023

Crowd of fans came to watch the match in Gujarat

सूरत/अहमदाबाद. अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित विश्व के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच खेला गया। दोपहर 3.30 बजे से ही मैच शुरू था। ऐसे में भरी दोपहरी लोगों की अच्छी भीड़ स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर देखने को मिली। ढाई बजे से साढ़े तीन बजे के दौरान मोटेरा मेट्रो स्टेशन से मोटेरा नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की ओर जाने वाला मार्ग क्रिकेट प्रशंसकों से भरचक नजर आया। ज्यादातर प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम और तिरंगे के रंग का टेटू अपने गालों पर बनवाते नजर आए। वे अपनी पसंदीदा टीम की टीशर्ट-टॉपी और झंडे के साथ भी स्टेडियम के बाहर दिखाई दिए। रविवार का दिन होने और छुट्टी होने के चलते लोगों की अच्छी भीड़ स्टेडियम के बाहर देखने को मिली।