scriptखुशखबरी: फर्रुखाबाद में आज बारिश का ले आनंद, गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट | Weather Farrukhabad today: heavy rain with thunder, know weather | Patrika News
यूपी न्यूज

खुशखबरी: फर्रुखाबाद में आज बारिश का ले आनंद, गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

आईएमडी में मानसून (monsoon update 2024) की बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार बुंदेलखंड की तरफ से मानसून उत्तर प्रदेश के प्रवेश करेगा। फर्रुखाबाद में आज दिन और रात में झमाझम बारिश होने की जानकारी दी गई है। ‌

फर्रुखाबादJun 27, 2024 / 05:32 am

Narendra Awasthi

UP Weather Update मौसम विभाग ने प्री मानसून (pre monsoon news ) 2024 (monsoon update 2024) के बारिश को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार आज फर्रुखाबाद (UP pre monsoon) में जोरदार बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने लगेगी। रात में भी यही स्थिति रहेगी। आईएमडी (IMD) में बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 27 जून से 30 जून तक तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। तापमान में कुछ कमी आएगी। लेकिन उमस से लोगों को काफी परेशानी होगी। ‌
यह भी पढ़ें

स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जिसमें पिछले एक हफ्ते में 12 डिग्री की कमी आई है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री कम होकर 27 डिग्री पहुंच गया है। आज सुबह से ही बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने की भी जानकारी दी जा रही है।‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज दिन में बारिश होने का होने की संभावना 80% है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

रात को पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। झमाझम बारिश भी हो सकती है। 76 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। ‌

Hindi News/ UP News / खुशखबरी: फर्रुखाबाद में आज बारिश का ले आनंद, गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो