पारिवारिक जीवनः आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस हफ्ते आप मानसिक और आत्मिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आपके हास्य-विनोदी स्वभाव को कोई अन्यथा न लें इसको लेकर सतर्क रहें। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। बुधवार और गुरुवार को आपके मन में नकारात्मकता के भाव उभर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः बदहजमी की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन इस हफ्ते लाभकारी रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता महसूस करेंगे। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम नामावली का सुबह पाठ करें।
![tula saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/tula-saptahik-rashifal-5.jpg?w=640)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Vrishchik Rashi)
करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 30 जून से 6 जुलाई की शुरुआत आपका मनोबल बढ़ाने में मददगार बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग भविष्य की योजना को लेकर अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना सकते हैं। किसी बड़े निवेश के पहले उसके विषय में पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं। सामान्य से कुछ हटकर काम करना आपके लिए लाभदायक होगा। रविवार से गुरुवार तक का समय बेहद शुभ रहेगा।पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में घर की जिम्मेदारियों को लेकर आप काफी महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। परिवार के प्रति आपका जुड़ाव बढ़ेगा। विरोधियों को आप आसानी से पराजित कर पाएंगे। परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कहीं जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता से तारीफ होगी। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से रिश्ते कुछ कमजोर हो सकते हैं। किसी छोटी सी गलती के कारण आपको काफी परेशानी होगी। गुस्से और कटु शब्दों का प्रयोग आपकी छवि पर बुरा असर डालेगा। वक्री शनि के कारण आपकी कोई पुरानी गलती दोबारा उभर के सामने या सकती है।
सेहतः नए सप्ताह में आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रदूषित वातावरण से सिरदर्द और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। घर पर प्रतिदिन घी का दीप जलाएं और भगवान विष्णु की आरती करें।
![vrishchik rashi saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/vrishchik-rashi-saptahik-rashifal-4.jpg?w=640)
धनु साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Dhanu Rashi)
करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई का संकेत है कि जुलाई के पहले हफ्ते में सभी व्यावसायिक कार्यों के समय से होने से निश्चिंत रहेंगे। व्यवसाय में अपने उत्पादों की सफल मार्केटिंग करने में आपको सफलता मिलेगी। दूसरों से अपेक्षा रखने के बजाय स्वयं अपना काम करें। इस समय एकाग्रचित्त होकर कार्य करने से आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। नई तकनीक या विद्या सीखने को लेकर आपके मन में उत्सुकता बढ़ेगी।पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में अनुशासन के कारण धनु राशि वालों की दिनचर्या अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह संबंध में बदलने को लेकर उत्सुक रहेंगे। आपके मन में स्थान परिवर्तन के विचार आ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।
स्वास्थ्य जीवनः जुकाम और खांसी के कारण आपको समस्या हो सकती है। शिवलिंग पर तिल मिश्रित जल से अभिषेक करें।
![dhanu saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/dhanu-saptahik-rashifal-5.jpg?w=640)
मकर साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Makar Rashi)
करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के सप्ताह में शोधकार्य से जुड़े लोगों को जुलाई के पहले हफ्ते में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह यदि आप किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य जीवनः तरल पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। गले में टांसिल की समस्या बढ़ सकती है। शनिवार को किसी मंदिर में अन्न दान करें। ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 1 July: मेष, वृषभ समेत 6 राशि के लोगों को निवेश से लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य
![makar saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/makar-saptahik-rashifal-4.jpg?w=640)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Kumbh Rashi)
करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में आपके स्वभाव का लचीलापन आपको लाभ देगा। आपकी प्रतिभा और छवि निखरकर सामने आएगी। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आ रही परेशानी दूर होगी। बुद्धिमत्ता से समस्या का हल ढूंढ लेंगे। कार्यकुशलता के कारण आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कृषि और लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर के नवीनीकरण और सजावट में धन खर्च करेंगे। रविवार और सोमवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा।पारिवारिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पार्टी का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। व्यापारिक सूचनाएं लीक हो सकती है। आराम के कारण अपने लक्ष्यों से विमुख न हों। दूसरों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। किसी प्रकार की चिंता न करें। बातों को ज्यादा तूल देने से मारपीट के मामलों में उलझ सकते हैं। पिता के साथ बहस हो सकती है, बचें। आप अपनी धारणाओं में बदलाव को लेकर प्रयास कर सकते हैं। बुधवार और शुक्रवार को कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य जीवनः अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। शिव माहिम्न स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।
![kumbh saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/kumbh-saptahik-rashifal-4.jpg?w=640)
मीन साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal Meen Rashi)
करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 6 जुलाई के अनुसार नए सप्ताह में कारोबार में आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में पदोन्नति की संभावना बन रही है। आय की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। इच्छित कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। धन को उधार में देने से आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार काफी शुभ दिन होने वाला है। अनावश्यक धन बर्बाद न करें।स्वास्थ्य जीवनः चोट-चपेट लगने का भय रहेगा। मधुमेह के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
![meen saptahik rashifal 30 june to 6 july 2024](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/06/meen-saptahik-rashifal-4.jpg?resize=1024,683)