Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज सहित कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार की शाम को गंगा का जलस्तर 112.350 मी पहुंच गया था। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचि रहा है। बाढ़ चौकियों पर लेखपाल की तैनाती की जा रही है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पीपर खेड़ा, श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को दिखा। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
गंगा का पानी घाट तक पहुंचा
Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark शुक्लागंज के गोलाघाट नमामि गंगे घाट के तक पानी पहुंच गया है। लोग घाट पर ही गंगा स्नान कर रहे हैं। आज पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पिंडदान भी किया गया। लेकिन गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।
गंगा बैराज के सभी गेट खोले गए
Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark गंगा बैराज कानपुर से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। शुक्लागंज में गंगा खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर दूर है। रविदास नगर, मनोहर नगर, गोताखोर मोहल्ला, हुसैन नगर, मिश्रा कॉलोनी, कर्बला, नई बस्ती, सैयद नगर आदि मोहल्ले में गंगा का पानी लोगों को परेशान कर रहा है। गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिससे कि गंगा लगातार बढ़ रही है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।