scriptMahakal Darshan: महाकाल की भस्म आरती का समय बदला, यह है नया टाइम टेबल | mahakal darshan bhasm aarti booking time table | Patrika News
उज्जैन

Mahakal Darshan: महाकाल की भस्म आरती का समय बदला, यह है नया टाइम टेबल

bhasm aarti: 3 सितंबर से इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती पहले की तरह सुबह 4 बजे की जाएगी।

उज्जैनSep 04, 2024 / 09:50 am

Manish Gite

mahakal darshan bhasm aarti
mahakal darshan bhasm aarti: विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के मंदिर में सावन-भादौ मास के दौरान भस्म आरती का समय बदल गया था, लेकिन अब चूंकि श्रावण मास पूर्ण हो गया है, इसलिए भस्म आरती के समय को पुन: पूर्ववत किया जा रहा है। सावन में प्रतिदिन भस्म आरती का समय रात ढाई बजे से था, अब पुन: तडक़े 4 बजे किया गया है।
mahakaleshwar bhasm aarti booking

22 जुलाई से बदला था भस्म आरती का समय

श्रावण मास की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी, तभी से बाबा महाकाल की सुबह होने वाली भस्म आरती के समय में बदलाव किया गया था। डेढ़ महीने तक मंदिर में भस्म आरती बदले हुए समय के अनुसार ही चलती रही, लेकिन मंगलवार 3 सितंबर से इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती पहले की तरह सुबह 4 बजे की जाएगी। उज्जैन आने वाले दर्शनार्थियों को आने से पहले समय की जानकारी जरूर ले लेना चाहिए।

अब प्रतिदिन भस्म आरती 4 बजे होगी

पुजारी महेश गुरु ने बताया इस वर्ष सावन मास में प्रति सोमवार को भस्म आरती रात 2.30 बजे से शुरू हुई, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में भस्म आरती का समय रात 3 बजे था, लेकिन अब 3 सितंबर से भस्म आरती के समय में बदलाव किया गया है। बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती अब सुबह 4 बजे से ही शुरू की जा रही है।

Hindi News/ Ujjain / Mahakal Darshan: महाकाल की भस्म आरती का समय बदला, यह है नया टाइम टेबल

ट्रेंडिंग वीडियो