scriptमवेशी हत्याकांड को 22 आरोपियों ने मिलकर दिया था अंजाम | Patrika News
सिवनी

मवेशी हत्याकांड को 22 आरोपियों ने मिलकर दिया था अंजाम

– पैसे के लिए नागपुर से आए थे मवेशियों की हत्या करने वाले आरोपी
– सिवनी के 17 आरोपियों ने उपलब्ध कराए थे मवेशी
– नागपुर, जबलपुर व सिवनी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

सिवनीJun 28, 2024 / 05:55 pm

akhilesh thakur

प्रेस कान्फ्रेंस

प्रेस कान्फ्रेंस

सिवनी. जिले के बहुचर्चित मवेशी हत्याकांड को 22 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। इनमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आठ आरोपियों को पुलिस ने नागपुर व शेष को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनमें शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान की है। उनका दावा है कि इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक मेहता ने कहा कि 19 जून को थाना धूमा के ग्राम गरघटिया चिंटा नाला जामुन झीर के जंगल में 28, चौकी सुनवारा थाना धनोरा के ग्राम पिंडरई वैनगंगा नदी के कुरकू घाट में 22 एवं चौकी पलारी थाना केवलारी वैनगंगा नदी देवघाट में सात मृत मवेशी मिले थे। 21 जून को थाना धनोरा ग्राम कड़वे थावरी निकट भसूड़ा नाला के पास आठ मृत मवेशी पाए गए थे। थाना धूमा, चौकी पलारी व सुनवारा धनौरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने 75 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

Hindi News/ Seoni / मवेशी हत्याकांड को 22 आरोपियों ने मिलकर दिया था अंजाम

ट्रेंडिंग वीडियो