scriptMuslim: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग किस जिले में रहते हैं? देखें लिस्ट | Top 5 districts of Uttar Pradesh with maximum people of muslim community see list | Patrika News
रामपुर

Muslim: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग किस जिले में रहते हैं? देखें लिस्ट

Muslims in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मुसलमानों की आबादी 40 प्रतिशत से ज्यादा है। आइए जानते हैं ऐसे 5 जिलों के बारे में…

रामपुरJul 01, 2024 / 10:53 am

Sanjana Singh

Top 5 Muslim Districts of UP

Top 5 Muslim Districts of UP

Muslim Population in UP: उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति वाला राज्य है, जहां यमुना और गंगा का संगम देखने के साथ गंगा-जमुनी तहजीब को भी देखा जा सकता है। यह राज्य सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम जिला कौन सा है। 2011 का जनगणना की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 38,483,967 अनुयायियों के साथ इस्लाम राज्य का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जो कुल जनसंख्या का 19.26% है। उत्तर प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं, जहां मुस्लिम समुदाय की आबादी बाकी जिलों के मुताबिक ज्यादा है। आइए जानते हैं कि इन जिलों के नाम क्या है और इसमें कितने प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है।
रामपुर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय की आबादी रहती है। 2011 की सेंसस रिपोर्ट के मुताबिक, रामपुर में मुस्लिम आबादी की संख्या 50.6 प्रतिशत है।

मुरादाबाद: प्रदेश में मुस्लिम आबादी को लेकर मुरादाबाद दूसरे नंबर पर है। यहां मुसलमानों की आबादी 47.12 प्रतिशत है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के क्रम में यह जिला तीसरे नंबर पर है। यहां मुस्लिम समुदाय की आबादी 43.0 प्रतिशत है।

सहारनपुर: वेस्ट यूपी के इस जिले में मुस्लिम समुदाय की आबादी 42.0 प्रतिशत है।
मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह जिला सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी के क्रम में पांचवे नंबर पर स्थित है। यहां का आंकड़ा 41.3 प्रतिशत है।

Muslim Population in UP

Hindi News/ Rampur / Muslim: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग किस जिले में रहते हैं? देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो