scriptAkhilesh Yadav: कौन चला रहा है अखिलेश यादव के बच्चे का सोशल मीडिया अकाउंट? सपा अध्यक्ष ने बताया | Akhilesh yadav clarify who handle his childen social media account | Patrika News
लखनऊ

Akhilesh Yadav: कौन चला रहा है अखिलेश यादव के बच्चे का सोशल मीडिया अकाउंट? सपा अध्यक्ष ने बताया

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के बच्चों के नाम पर सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट हैं, जो काफी एक्टिव हैं। ये अकाउंट अखिलेश यादव के बच्चे का ओरिजिनल है या नहीं। इस बारे में अखिलेश यादव ने खुद बताया है।

लखनऊMar 06, 2024 / 08:53 pm

Anand Shukla

Akhilesh yadav clarify who handle his childen social media account

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024)को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सपा (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और पोस्ट करके सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना भी साधते रहते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनके बच्चों के नाम पर कई सारे अकाउंट हैं और सभी एक्टिव हैं। ये अकाउंट कौन चला रहा है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ही बताया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश से एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में पूछा गया किया कि आपकी बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। क्या वह भी राजनीति में कदम रख रही हैं, क्योंकि आजकल तो युवाओं की बात रही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे बच्चों के नाम सोशल मीडिया पर जितने भी अकाउंट हैं, सभी फर्जी है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों के नाम से सोशल मीडिया के अकाउंटस बीजेपी के लोग चला रहे हैं, हमने FIR करवाई, तब भी कुछ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने किया नाम फाइनल, ये शख्स लड़ेगा अमेठी से लोकसभा चुनाव

akhilesh_yadav_clarify_who_handle_social_media.jpg

हालांकि, इससे पहले सपा के आधिकारिक ‘x’पर पोस्ट करके स्पष्ट किया गया था कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों के नाम से टि्वटर, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे एकाउंट्स पूर्णता फर्जी है। इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है।’
गौरतलब है कि अखिलेश यादव के तीन बच्‍चे हैं। बेटे का नाम अर्जुन और दोनों बेटियां अदिति और टीना हैं। इन तीनों के नाम पर सोशल मीडिया पर कई सारे अकाउंट हैं।

Hindi News/ Lucknow / Akhilesh Yadav: कौन चला रहा है अखिलेश यादव के बच्चे का सोशल मीडिया अकाउंट? सपा अध्यक्ष ने बताया

ट्रेंडिंग वीडियो