scriptCG Rape Case: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया रेप, वारदात का दोस्त ने बनाया अश्लील वीडियो फिर… हुआ ये कांड | CG Rape Case: Rape of woman after giving her intoxicants, video made | Patrika News
जांजगीर चंपा

CG Rape Case: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया रेप, वारदात का दोस्त ने बनाया अश्लील वीडियो फिर… हुआ ये कांड

Rape Case 2024: जांजगीर-चांपा जिले से हैवानियत की खबर निकलकर सामने आई है। जहां युवक ने महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं उसका साथी दोस्त वारदात होते देख उसका वीडियो भी बना लिया।

जांजगीर चंपाSep 07, 2024 / 01:38 pm

Khyati Parihar

CG Rape Case
CG Rape Case: जांजगीर-चांपा जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी और रेप करते समय उसका अश्लील वीडियो बनाने वाले सहयोगी आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार 20 मार्च की रात पीड़िता अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीड़िता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था।
CG Rape Case
पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328, 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रकरण के आरोपीगण घटना घटित कर अपने घर से फरार था। जिसे मुखबीर की सूचना पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपी सत्यम खरे व निखिल कुमार कोसले निवासी पीपरसत्ती (CG Rape Case) थाना अकलतरा में गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
यह भी पढ़ें

CG Rape Case: बस ड्राइवर ने 50 साल की महिला से किया रेप, पहले नशीली फ्रूटी पिलाई फिर…ऐसे हुआ मामले का खुलासा

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला एसपी जांजगीर-चांपा के निर्देशन में तथा एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी के लिए थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। प्रकरण के आरोपी घटना के बाद से फरार थे जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबीर से (CG Rape Case) मिली सूचना पर ग्राम पीपरसत्ती से दोनों आरोपी सत्यम खरे (24 वर्ष) और निखिल कुमार कोसले (19 वर्ष) को पकड़ कर हिरासत मे लिया घटना के संबध मे पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला से गैंगरेप, पहले 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर…छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। इस वारदात में एक दर्जन से अधिक आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला को कई घंटों तक बंधक बनाया फिर…. यहां पढ़े पूरी खबर…

Hindi News/ Janjgir Champa / CG Rape Case: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया रेप, वारदात का दोस्त ने बनाया अश्लील वीडियो फिर… हुआ ये कांड

ट्रेंडिंग वीडियो