ऐसे करें गर्मी से बचाव
- छात्रों के पेपर देने के बीच में टाइम मिले तो उन्हें नारियल पानी, जूस जरुर लेना चाहिए। इस दौरान छात्रों को धूप से बचना चाहिए।
- सुबह एग्जाम के पहले नाश्ता करके जाएं। कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड का सेवन न करें
- बॉडी को हाइड्रेट रखें। ज्यादा मात्रा में पानी पिए
- पेपर के बाद कुछ मीठा खाएं। शुगर लेने से बॉडी में एनर्जी लेवल मेंटेन रहेगा।
- घर से सादा भोजन करके ही एग्जाम देने जाएं।
मध्यप्रदेश सहित देश भर में हीटवेव चल रही है। वहीं मौसम विभाग ने कल भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जेईई एडवांस्ड के इस बार दो पेपर होने हैं। पेपर-1 सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक होगा। पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगा। इसमें छात्रों को करीब 1 से 1.30 घंटे बाहर ही गुजारने होंगे। इस बार JEE Advanced 2024 की परीक्षा दो लाख से ज्यादा छात्रा दे रहे हैं। JEE Advanced 2024 का रिजल्ट 9 जून को आएगा। जिसे आप
https://jeeadv.ac.in/ पर भी देख सकते हैं।