scriptMalaria : शोध में ने किया खुलासा, मलेरिया फैलने का कारण गर्म तापमान | Changes in the environment are the reason behind the spread of malaria | Patrika News
स्वास्थ्य

Malaria : शोध में ने किया खुलासा, मलेरिया फैलने का कारण गर्म तापमान

Malaria : मानसून के समय में अक्सर वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। मलेरिया के मामले उन स्थानों पर अधिक होते हैं, जहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक होती है। भारत में हर साल डेंगू और मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं।

जयपुरSep 07, 2024 / 04:34 pm

Puneet Sharma

Malaria

Malaria

Malaria : मानसून के समय में अक्सर वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है। मलेरिया के मामले उन स्थानों पर अधिक होते हैं, जहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक होती है। भारत में हर साल डेंगू और मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं। क्या आपने कभी यह सुना है कि गर्म मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ता है? हां, गर्म तापमान आपकी स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। हाल ही में एक अध्ययन में यह पाया गया है कि तापमान में वृद्धि या गर्म मौसम से मलेरिया का संचरण तेजी से होता है।

वातावरण में बदलाव मलेरिया फैलने का कारण Changes in the environment are the reason behind the spread of malaria

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह पाया कि फीमेल एनोफिलीज मच्छरों के माध्यम से मलेरिया (Malaria) फैलाने वाले दो प्रमुख पैरासाइट्स, प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम और प्लास्मोडियम विवैक्स, गर्म जलवायु में तेजी से प्रसार कर सकते हैं। समय के साथ पर्यावरण में हुए परिवर्तनों के कारण इन पैरासाइट्स में महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं, जो भविष्य में मलेरिया के प्रसार का एक बड़ा कारण बन सकते हैं। इस संदर्भ में, शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि लोगों को केवल बारिश के दिनों में नहीं, बल्कि गर्म मौसम में भी मलेरिया से सावधान रहना चाहिए। मलेरिया तब फैलता है जब फीमेल एनोफिलीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है।

क्या है मलेरिया के लक्षण What are the symptoms of malaria

  • मलेरिया होने पर शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
  • ऐसे में आपको बुखार आने के साथ सिर में दर्द और थकान बनी रह सकती है।
  • मलेरिया होने पर आपको शरीर में दर्द, ज्यादा पसीना आने जैसी समस्या हो सकती है।
  • इस स्थिति में आपको त्वचा में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • ऐसे में कई बार आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन आ सकता है।

मलेरिया से बचाव के ​तरीके Ways to prevent malaria

मलेरिया से सुरक्षा के लिए आपको लंबी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इससे मच्छरों से बचाव संभव होता है। इसके अलावा, घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना भी आवश्यक है।

Hindi News/ Health / Malaria : शोध में ने किया खुलासा, मलेरिया फैलने का कारण गर्म तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो