2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल भंडारण: गंगनहर प्रणाली में 1 से 20 अप्रेल तक रहेगी नहरबंदी

पेयजल भण्डारण सुनिश्चित करने के लिए 25 मार्च से आगामी आदेशों तक बाराबंदी स्थगित कर दी गई

less than 1 minute read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.गंगनहर प्रणाली में 1 अप्रेल से 20 अप्रेल 2025 तक नहरबंदी रहेगी। इस परिपेक्ष्य में गंगनहर प्रणाली की नहरों में नहरबंदी से पूर्व उपलब्ध पानी से पेयजल भण्डारण सुनिश्चित करने के लिए 25 मार्च से आगामी आदेशों तक बाराबंदी स्थगित कर दी गई है।जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि वर्तमान में जो नहरें वरीयता अनुसार रेग्युलेशन में हैं,उनमें प्राथमिकता पेयजल की व्यवस्था रहेगी तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल भंडारण के लिए बरमा लगाने की अनुमति दी गई है। यदि किसी काश्तकार की ओर से विरोध किया जाता है,तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इन नहरों को पानी की उपलब्धता अनुसार कभी भी बंद किया जा सकता है तथा बंद होने के साथ ही इन नहरों की बाराबंदी भी स्वत: स्थगित हो जाएगी। पेयजल की सुनिश्तिता के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की मांग पर संबंधित अधिशाषी अभियंता,जल संसाधन खंड की ओर से मोघे बंद किए जा सकेंगे। यदि किसी काश्तकार की ओर से मोघे खोले जाते हैं, तो उसके विरूद्ध राजस्थान सिंचाई एवं जल निकास नियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

पर्याप्त पानी का किया जाएगा भंडारण

  • गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त रूप से पानी का भंडारण करने के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया है।
Story Loader