10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

सार्वजनिक विभाग के रेस्ट हाउस में बनेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

नव घोषित जिला अनूपगढ़ में रेस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक का अस्थायी कार्यालय खुलना प्रस्तावित हैं। विशेषाधिकारी कल्पना अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए उपखंड कार्यलय के सामने सार्वजनिक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस को चुना है।

Google source verification

अनूपगढ़ .नव घोषित जिला अनूपगढ़ में रेस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक का अस्थायी कार्यालय खुलना प्रस्तावित हैं। विशेषाधिकारी कल्पना अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए उपखंड कार्यलय के सामने सार्वजनिक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस को चुना है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्थान चिन्हित करने के बाद पुलिस प्रशासन ने उक्त स्थान की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ-साथ सौंदर्यकरण के लिए पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी भारत विकास परिषद को सौंपी गई हैं। थानाधिकारी फूलचंद शर्मा ने शनिवार को भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय को हरा-भरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने थानाधिकारी को आश्वस्त किया है कि परिसर में रविवार से ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नवघोषित जिले का नोटिफिकेशन जारी होते ही इस कार्यालय को शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आइपीएस अधिकारी पूजा अवाना को अनूपगढ़ में पुलिस विभाग में विशेषाधिकारी लगाया है। जल्द ही वह पद ग्रहण करेगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राजेंद्र गौड़,संजय चौधरी,हनुमान बिश्नोई, हंसराज खिलेरी,मांगीलाल जांगिड़, अनूप जैन,रणवीर चौधरी,विक्रम शर्मा,छगन बजाज,महेंद्र कुमार शर्मा,रामकुमार लदोईया,करण सिंह यादव और रामप्रसाद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।