scriptराजस्थान चुनाव 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, करणपुर-सूरतगढ़ और अनूपगढ़ में नेताओं की बढ़ी संपत्तियां | Patrika News
श्री गंगानगर

राजस्थान चुनाव 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, करणपुर-सूरतगढ़ और अनूपगढ़ में नेताओं की बढ़ी संपत्तियां

Rajasthan Election 2023 : भले ही राजनीति सेवा का कार्य है। लेकिन नेताजी सेवा के साथ मेवा खाने में भी पीछे नहीं रहते। अब तक कांग्रेस और भाजपा के कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

श्री गंगानगरNov 06, 2023 / 02:04 pm

Nupur Sharma

election

लो अब चुनाव में सांप-कौवे की भी एंट्री हो गई

Rajasthan Assembly Election 2023 : भले ही राजनीति सेवा का कार्य है। लेकिन नेताजी सेवा के साथ मेवा खाने में भी पीछे नहीं रहते। अब तक कांग्रेस और भाजपा के कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें अधिकांश प्रत्याशी करोड़पति हैं। पिछली बार से इस बार कई प्रत्याशियों की सम्पत्ति कई गुना बढ़ी है। इनमें विधायक गुरमीत सिह कुन्नर, रामप्रताप कासनिया, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी शामिल है। संपत्तियों के बढ़ने के दायरे में अनूपगढ़ की विधायक संतोष बावरी भी है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: नामांकन का काम आज होगा पूरा, फिर चढ़ेगा चुनावी रंग

अनूपगढ़ की संतोष की बढ़ी संपत्ति: अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष बावरी की संपत्ति पिछले पांच सालों में बढ़ गई है। वर्ष 2018 में बावरी की संपत्ति 12 लाख रुपए थी अब यह करीब तीस लाख रुपए हो गई है। उनके पति की तीस बीघा कृषि भूमि है। इस प्रत्याशी को विधानसभा सदस्य होने के नाते वेतन मिलता हैं, इस कारण इंकम टैक्स रिटर्न सालाना 2 लाख 74 हजार 872 रुपए अंकित की गई है। देनदारी जयपुर के मानसरोवर कॉलोनी में भूखंड पर करीब दस लाख रुपए की बताई गई है। पति की भूमि पर केसीसी के एवज में 2 लाख 80 हजार रुपए ऋण है।

सूरतगढ़ में कासनिया की संपत्ति घटी पर हथियारों के शौकीन: सूरतगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी रामप्रताप कासनिया हथियार रखने के शौकीन भी है। उनके पास एक राइफल जिसकी कीमत एक लाख रुपए और माउजर पिस्टल जिसका मूल्य एक लाख तीस हजार रुपए बताया गया है। इसके अलावा स्वयं के पास चालीस तौला सोने की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए और पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है जिसकी कीमत छह लाख रुपए बताई गई है। कासनिया की पिछले पांच सालों में संपत्ति घटी है। पिछले चुनाव 2018 में कासनिया की संपति साढ़े तीन करोड़ रुपए थी लेकिन यह घटकर 2 करोड़ 95 लाख रुपए रह गई है। जयपुर के मानसरोवर कॉलोनी के भूखंड पर 34लाख रुपए का कर्जा है। हालांकि 54 बीघा भूमि की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए दर्शाई गई है। वहीं सूरतगढ़ में 60 गुणा 100 साइज के मकान की कीमत 37 लाख रुपए आंकी है।

रायसिंहनगर में लूथरा की बढ़ी संपत्ति: रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलवीर लूथरा की संपतियां पिछले पांच सालों में बढ़ी है। पिछले चुनाव 2018 में लूथरा की संपत्ति कॉलम में कृषि भूमि 19 बीघा बताई थी। नामांकन पत्र में इस बार स्वयं की अर्जित संपतियां 32 लाख 30 हजार रुपए का दावा किया है। इसमें श्रीगंगानगर में रिद़िध सिद़िध एन्केलव में एक भूखंड और जयपुर के अरावली में फ्लेट है। इन दोनेां की अब बाजार कीमत एक करोड आठ लाख आंकी है। बैँक में बारह लाख रुपए स्वयं के और पत्नी के नाम के साढ़े दस लाख रुपए जमा हैं। छह लाख रुपए का सोना खुद के पास है। एक बाइक पचास हजार रुपए, पत्नी के नाम पर स्कॉर्पियों जिसकी कीमत आठ लाख 91 हजार रुपए बताई गई है। दायित्व के रूप में करीब साढ़े सत्रह लाख रुपए का कर्जा होना बताया है।

टीटी करोडपति और फॉर्च्यूर्नर गाड़ी भी: श्रीकरणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने 2018 के चुनाव में अचल संपत्ति एक करोड़ की बताई गई थी लेकिन इस बार चल संपत्ति एक करोड़ 37 लाख रुपए होने का दावा किया है। जबकि अचल संपति 43 बीघा कृषि भूमि और मकान होना दर्शाया है। स्व अर्जित संपत्ति की कीमत 53 लाख रुपए और पत्नी की स्व अर्जित संपत्ति की कीमत साढ़े तीन लाख बताई है। खुद के पास पांच सौ ग्राम सोना जिसकी कीमत साढ़े 27 लाख रुपए, फॉर्च्यूर्नर गाड़ी बारह लाख रुपए और एक ट्रैक्टर जिसकी कीमत दो लाख रुपए है।

कुन्नर करोड़पति और कई संपत्तियों के मालिक: श्रीकरणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर ने पिछले चुनाव में 11 करोड़ रुपए की अचल संपति होने का दावा किया था। उनकी आय में इस बार भी ज्यादा बदलाव नहीं आया है। हालांकि खुद की इंकम टैक्स रिटर्न 25.41 लाख रुपए सालाना और पत्नी की ओर से दस लाख रुपए सालाना रिटर्न जमा हो रही है। कुन्नर के स्वयं के पास दो सौ ग्राम सोना जिसकी कीमत 12 लाख रुपए, पत्नी के नाम पर 850 ग्राम सोना कीमत तीस लाख रुपए, खुद के नाम पर पदमपुर में 25 बीघा, गांव 25 बीबी में 12 बीघा, गांव 23 बीबी में 12 बीघा, गांव 24 बीबी में पांच बीघा, जैतसर, घड़साना, गजसिंहपुर और यूपी के कानपुर में एक एक दुकान, पदमपुर में तीन दुकान, श्रीगंगानगर जवाहरनगर में एक कोठी, बीकानेर में तीन भूखंड आदि होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2023: श्रीगंगानगर की 6 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए नाम

सादुलशहर विधायक के पास 77 लाख 77 हजार की संपत्ति: सादुलशहर से कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश जांगिड़ की संपित् इस बार घटी है। पिछले चुनाव में 81 लाख 80 हजार रुपए बताया गया था लेकिन इस बार 77 लाख 70 हजार रुपए होना बताया है। स्व उपार्जित स्थावर संपतियों की कीमत 41 लाख होने दर्शाया गया है। सादुलशहर के विधायक अधिवक्ता जांगिड़ को कृषि भूमि के अलावा विधानसभा से वेतन और टिब्बी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर होने के नाते आय होती है। इसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुरवीर सिंह बराड़ की संपत्ति इस बार एकाएक बढ़ गई है। पिछले चुनाव में बराड़ ने एक करोड़ 93 लाख 15 हजार रुपए की संपत्तियां होने का दावा नामांकन पत्र में किया था लेकिन इस बार इनकी संपतियां दो करोड़ 75 लाख रुपए होना दर्शाया गया है। जबकि चल संपतियों में बराड़ के पास एक करोड़ 57 लाख 11 हजार 533 रुपए और पत्नी के नाम पर 35 लाख रुपए होना बताया गया है।

https://youtu.be/mvanpPN6v3k

Hindi News/ Sri Ganganagar / राजस्थान चुनाव 2023: नामांकन में दिए शपथ पत्र से हुआ खुलासा, करणपुर-सूरतगढ़ और अनूपगढ़ में नेताओं की बढ़ी संपत्तियां

ट्रेंडिंग वीडियो