scriptराजस्थान चुनाव 2023: श्रीगंगानगर की 6 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए नाम | Patrika News
श्री गंगानगर

राजस्थान चुनाव 2023: श्रीगंगानगर की 6 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए नाम

Rajasthan Election 2023 : हनुमानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी का नाम तय होने के साथ ही हनुमानगढ़ जिले की पांचों सीटों पर चुनावी दंगल की तस्वीर साफ हो चुकी है। इधर, श्रीगंगानगर की छह विधानसभा सीटों पर दोनों दल अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुके हैं।

श्री गंगानगरNov 06, 2023 / 12:29 pm

Nupur Sharma

sri_ganganagar_election_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : हनुमानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी का नाम तय होने के साथ ही हनुमानगढ़ जिले की पांचों सीटों पर चुनावी दंगल की तस्वीर साफ हो चुकी है। इधर, श्रीगंगानगर की छह विधानसभा सीटों पर दोनों दल अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुके हैं। इन 11 सीटों पर चार चेहरे ऐसे हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ेंगे। यह नए चेहरे हनुमानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी तथा भादरा, संगरिया एवं गंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। बाकी दोनों ही दलों के सभी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने का अनुभव है। कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों में चार वर्तमान विधायक हैं जबकि भाजपा ने पीलीबंगा, संगरिया, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व सूरतगढ़ में अपने मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। कांग्रेस ने रायसिंहनगर, अनूपगढ़, गंगानगर, सूरतगढ़, संगरिया, भादरा में इस बार नए प्रत्याशी उतारे हैं जबकि भाजपा ने दोनों जिला मुख्यालय गंगानगर, हनुमानगढ़ में नए प्रत्याशी उतारे हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: नामांकन का काम आज होगा पूरा, फिर चढ़ेगा चुनावी रंग

कांग्रेस के पुराने चेहरे: सादुलशहर से जगदीशचंद्र जांगिड, करणपुर से गुरमीत कुन्नर, हनुमानगढ़ से विनोद चौधरी, पीलीबंगा से विनोद गोठवाल तथा नोहर से अमित चाचाण।

कांग्रेस के नए चेहरे: गंगानगर से अंकुर मिगलानी, सूरतगढ़ डूंगरराम गेदर ,संगरिया अभिमन्यु पूनिया तथा भादरा से अजीत बेनीवाल।

भाजपा के पुराने चेहरे- सादुलशहर से गुरवीरसिंह बराड़, करणपुर से सुरेन्द्रपालसिंह टीटी, रायसिंहनगर से बलवीर लूथरा, अनूपगढ़ संतोष बावरी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, पीलीबंगा से धर्मेन्द्र मोची, संगरिया से गुरदीपसिंह शाहपीनी, नोहर अभिषेक मटोरिया व भादरा से संजीव बेनीवाल।

भाजपा के नए चेहरे: हनुमानगढ़ से अमित चौधरी।

यह लड़ चुके पूर्व में:
सूरतगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी डूंगराम गेदर बसपा से, रायसिंहनगर से कांग्रेस प्रत्याशी सोहन नायक निर्दलीय, अनूपगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शिमला नायक निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। गंगानगर से भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी भी पिछले चुनाव में निर्दलीय खड़े हो चुके हैं।

कांग्रेस में इनके टिकट कटे:
रायसिंहनगर से सोनादेवी बावरी, अनूपगढ़ से कुलदीप इंदौरा, सूरतगढ़ से हनुमान मील, गंगानगर से अशोक चांडक, संगरिया से शबनम गोदारा, भादरा से डॉ. सुरेश चौधरी का टिकट इस बार पार्टी ने काट दिया।

भाजपा में इनके टिकट कटे: गंगागनर से विनीता आहुजा तथा हनुमानगढ़ से डॉ. रामप्रताप।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव: बदली राजनीति की वेशभूषा, धोती-कुर्ता छोड़ नेताओं ने पहनी जींस-पेंट

दस मौजूदा विधायक मैदान में:
श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ की 11 विधानसभाओं में दस पर मौजूदा विधायक फिर भाग्य आजमा रहे हैं। सिर्फ गंगानगर में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार गौड़ ने इस बार चुनाव न लड़ने का फैसला किया है, बाकी सभी विधायक फिर से विधायक बनने की आस लिए मैदान में डटे हुए हैं।

चुनावी रण में यह होंगे आमने- सामने

विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
गंगानगरअंकुर मिगलानीजयदीप बिहाणी
सादुलशहरजगदीशचंद्र जांगिड़गुरवीरसिंह
करणपुरगुरमीत सिंह कुन्नरसुरेन्द्रपालसिंह टीटी
सूरतगढ़-डूंगररामरामप्रतापकासनिया
रायसिंहनगरसोहन नायकबलवीर लूथरा
अनूपगढ़शिमला नायकसंतोष बावरी
संगरियाअभिमन्यु पूनियागुरदीप सिंह शाहपीनी
हनुमानगढ़विनोद चौधरीअमित सहू
पीलीबंगाविनोद गोठवालधर्मेन्द्र मोची
नोहरअमित चाचाणअभिषेक मटोरिया
भादराअजीत बेनीवालसंजीव बेनीवाल

 

https://youtu.be/2PG99u2GEKQ

Hindi News/ Sri Ganganagar / राजस्थान चुनाव 2023: श्रीगंगानगर की 6 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए नाम

ट्रेंडिंग वीडियो