script‘आया नवरात्रि त्योहार, मां की कृपा हुई अपार’ | Navratri festival came, mothers blessings were immense | Patrika News
श्री गंगानगर

‘आया नवरात्रि त्योहार, मां की कृपा हुई अपार’

गीता भवन में महिला श्रद्धालुओं ने किया डांडिया-नृत्य

श्री गंगानगरApr 12, 2024 / 09:20 pm

Ajay bhahdur

‘आया नवरात्रि त्योहार, मां की कृपा हुई अपार’

श्रीकरणपुर. गीता भवन में मां दुर्गा के गुणगान के साथ डांडिया नृत्य करते महिला श्रद्धालु। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. चैत्र नवरात्र के चलते जहां मां के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। वहीं, गीता भवन में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। वहां प्रतिदिन सुबह-शाम मां की आराधना के साथ महिला श्रद्धालु डांडिया नृत्य भी करती हैं।
जानकारी अनुसार नवरात्रि डांडिया उत्सव के तहत गीता भवन में प्रतिदिन सुबह दुर्गा पूजा की जा रही है। वहीं, इसके बाद कंजक पूजन भी किया जाता है। सेवादार शालू गर्ग ने बताया कि सुबह की पूजा अर्चना के बाद शाम को महिला श्रद्धालु कीर्तन व इसके बाद डांडिया नृत्य करते हैं। आयोजन के तहत शुक्रवार शाम हुए कार्यक्रम में डॉ.ज्योति बंसल, रूचि बंसल, सपना पोपटानी, अनु अग्रवाल, नेहा बंसल, राखी गर्ग, प्रियंका गोयल, सिमरन लखीसराणी, ईशा आहुजा, सुनीता सिंगला व नव्या सहित अन्य कई महिलाओं ने शिरकत की। महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ सुख-शांति व समृद्धि की कामना को लेकर दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। महिला श्रद्धालुओं ने आया नवरात्रि त्योहार, मां की कृपा हुई अपार और मैं तो झुमूं नाचूं रे आज मइया घर आई है आदि रचनाओं पर डांडिया नृत्य भी किया।मां के मंदिरों में बढ़ी रौनक
उधर, श्रीअरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर परिसर में स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर, श्रीचतुर्स्वरूप धाम दुर्गा मंदिर, बीएसएफ करणीमाता मंदिर व गांव नग्गी के निकट सीमा पर स्थित दुर्गा मंदिर में भी मां की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जानकारी अनुसार इन सभी मंदिरों में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8wpnty

Hindi News/ Sri Ganganagar / ‘आया नवरात्रि त्योहार, मां की कृपा हुई अपार’

ट्रेंडिंग वीडियो