2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा: अंडर-15 बालक में रायपुर के श्रेयांश फाइनल में, अथर्व हारे…वीडियो भी देखें

रायपुर. 22वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में शनिवार को खेेले गए अंडर-15 बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में मेजबान रायपुर के श्रेयांश अग्रवाल ने जीत प्राप्तकर फाइनल में जगह बना ली, जहां उसको अब दुर्ग के गर्वित बंसल की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा: अंडर-15 बालक में रायपुर के श्रेयांश फाइनल में, अथर्व हारे...वीडियो भी देखें

रायपुर. 22वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में शनिवार को खेेले गए अंडर-15 बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में मेजबान रायपुर के श्रेयांश अग्रवाल ने जीत प्राप्तकर फाइनल में जगह बना ली, जहां उसको अब दुर्ग के गर्वित बंसल की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। रायपुर स्थित आई स्पोट्र्स बैडमिंटन एरीना में खेले गए पहले सेमीफाइनल में श्रेयांश ने रायगढ़ के अनुराग बघेल को 21-13, 21-09 से और गर्वित ने रायपुर के अथर्व शर्मा को 21-17, 21-17 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। इसमें सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।

अंडर-15 बालिका में तिष्या व रेवा जीती
अंडर-15 बालिका वर्ग में रायपुर की खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। पहले सेमीफाइनल में रायपुर की तिष्या मुक्ता ने दुर्ग की गौरी एस. अय्यर को 21-19, 21-07 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर की रेवा वर्मा ने धमतरी की सिद्धिमा साहू को 21-19, 17-21, 21-09 से शिकस्त देकर आगे बढ़ी।

अंडर-17 में भी रायपुर के खिलाड़ी जीते
अंडर-17 बालक पहले सेमीफाइनल में रायपुर के दिव्यांश ने रायगढ़ के अमान खान को 21-10, 21-15 से और दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर के सौरभ साहू ने कोरबा के डोलेश धनसेना को 21-08, 21-10 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, बालिका सेमीफाइनल में वर्ग में रायपुर की राशि मल और तनु चंद्रा ने जीत हासिलकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।

Story Loader