12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: आईटीएफ वल्र्ड मास्टर्स टेनिस टूर 200 में छत्तीसगढ़ के राजेश पाटिल अगले दौर में

आईटीएफ वल्र्ड मास्टर्स टेनिस टूर 200 में मेजबान छत्तीसगढ़ के राजेश पाटिल पुरुष 55+ आयु वर्ग में राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत हासिलकर अगले दौर में जगह बना ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: आईटीएफ वल्र्ड मास्टर्स टेनिस टूर 200 में छत्तीसगढ़ के राजेश पाटिल अगले दौर में

रायपुर. आईटीएफ वल्र्ड मास्टर्स टेनिस टूर 200 में मेजबान छत्तीसगढ़ के राजेश पाटिल पुरुष 55+ आयु वर्ग में राउंड रॉबिन मुकाबले में जीत हासिलकर अगले दौर में जगह बना ली है। भिलाई स्थित बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में सोमवार को खेले गए 55+ एकल राउंड रॉबिन मैच में राजेश पाटिल ने मो. फिरोज को 6-2, 3-0 (रिटायर्ड) से हराकर अगले दौर में जगह बना नी। इसी वर्ग के दूसरे मैच में लक्ष्मीकांत तंवर ने साई बाबा बंडारू को 6-0, 6-0 से मात देकर आगे बढ़े।

60+ में दिलीप सिंह व कुलदीप सिंह जीते
60+ आयु वर्ग के एकल में दिलीप सिंह ने विजय देसाई को 6-3, 6-3 से और शारदा टाक ने कुलदीप सिंह को 6-1, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस वर्ग के अन्य मुकाबलों में सुदेश सिंह ने भुजंग राव को 6-1, 6-2 से और उल्हास गुलाबराव ने अविनाश को 6-0, 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई।

45+ वर्ग में दिलीप व अजय अंतिम चार में
45+ आयु वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल में दिलीप मोहंती ने दर्शन आरोन को 6-0, 6-0 से और अजय नेवारे ने मुकेश वर्मा को 6-1, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग