
100 मीटर की रेस में एथलीट ने बनाया शर्मनाक रेकॉर्ड, देश ने मांगी माफी, देखें वायरल वीडियो।
चीन में आयोजित समर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सोमालिया की एक एथलीट के नाम बेहद ही शर्मनाक रेकॉर्ड दर्ज हुआ है, जिसके लिए देश को माफी मांगनी पड़ी है। इस 100 मीटर दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रेस में विजेता धावक की कोई बात ही नहीं कर रहा है, बल्कि अंतिम स्थान पर आने वाली सोमालिया की धावक नसरा अबुकर अली की चर्चा हो रही है। नसरा ने ये रेस 21.81 सेकंड में पूरी की। ये समय विजेता से करीब 10 सेकंड ज्यादा है। इस वीडियो को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है।
दरअसल, चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में सोमालिया की ओर से एक नौसिखिया धावक नसरा अबुबकर अली को 100 मीटर रेस के लिए मैदान में उतार दिया गया। अबुबकर ने विजेता से लगभग दोगुना समय लिया और दौड़ने की जगह मटरगस्ती करती नजर आईं।
इसके बाद से सोमालिया में खेल अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग होने जाने लगी। इस सोमालिया के खेल मंत्री मोहम्मद बर्रे मोहमूद ने नसरा को चुने जाने को लेकर देश से माफी मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, अबुबकर को उच्च स्तरीय किसी भी खेल स्पर्धा का अनुभव नहीं था।
सोमालिया के खेल मंत्री ने इसे शर्मनाक बताया
सोमालिया के खेल मंत्री मोहम्मद बर्रे मोहमूद ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आज चीन में जो हुआ। वह सोमालिया का प्रतिनिधित्व नहीं करता था। हम इसके लिए अपने लोगों से माफी मांगते हैं। सोमालिया सरकार ने द सोमाली एथलीट फेडरेशन की चेयरपर्सन खादिज अदेन दाहिर को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने अचानक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो पोस्ट करने वाली एक यूजर एल्हाम गेरार्ड ने अप्रशिक्षित एथलीट को अंतरराष्ट्रीय स्तर स्पर्धा में भेजने के लिए सोमालिया के युवा और खेल मंत्रालय के जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने लिखा कि एक नाकाम सरकार को इस तरह से देखना निराश करता है। वे रेस में सोमालिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए अप्रशिक्षित लड़की को कैसे चयनित कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया को दोहरा झटका, एशिया कप से बाहर हुए ये दो स्टार खिलाड़ी
Published on:
03 Aug 2023 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
