scriptNeeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड | Patrika News
खेल

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड

Neeraj Chopra : ओलंपिक में इतिहास रचने वाले भारत के स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जोश, जज्‍बे और जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम ऊंचा किया है। नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में स्‍वर्ण पदक जीता है। यह नीरज का ओवरऑल डायमंड लीग का चौथा स्‍वर्ण पदक है।

Jul 01, 2023 / 07:50 am

lokesh verma

neeraj-chopra.jpg

नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड।

Neeraj Chopra : ओलंपिक में इतिहास रचने वाले भारत के स्‍टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जोश, जज्‍बे और जुनून के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम ऊंचा किया है। नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में स्‍वर्ण पदक जीता है। यह नीरज का ओवरऑल डायमंड लीग का चौथा स्‍वर्ण पदक है। इससे पहले चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड जीता था। डायमंड लीग में नीरज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उन्‍होंने पहला थ्रो ही फाउल किया। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और 87.66 मीटर भाला फेंककर गोल्‍ड पर कब्‍जा किया। वहीं लॉन्ग जंपर मुरली उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। उन्‍हें ओवरऑल 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में ही पहला थ्रो फाउल कर दिया। इसके बाद नीरज ने 83.51 और 85.04 मीटर के थ्रो किए। लेकिन, इसके बाद भी वह अपने बेस्ट से काफी दूर रहे। चौथे थ्रो में नीरज ने और दम लगाया, लेकिन वह भी फाउल चला गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्‍ड जीतने वाले नीरज ने इसके बाद 87.66 का थ्रो करके अपना बेस्ट दिया और उन्‍होंने अपना अंतिम थ्रो 84.15 मीटर का किया।

इंजरी से उबरते ही रचा इतिहास

डायमंड लीग में नीरज को जर्मनी के जूलियन वेबर से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वेबर नीरज से पार नहीं पा सके। वेबर ने अपना अंतिम थ्रो 87.03 मीटर किया और वह नीरज से थोड़े पीछे रह गए। वहीं, चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेज्चे ने 86.13 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता। बता दें कि नीरज चोपड़ा इंजरी के बाद डायमंड लीग में उतरे थे। चोट के चलते वह एफबीके गेम्स और पावो नूरमी गेम्स नहीं खेल सके थे।

Hindi News/ Sports / Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, लुसाने डायमंड लीग में जीता गोल्‍ड

ट्रेंडिंग वीडियो