Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Rajasthan Weather Update : प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलेगा। राज्य में रविवार से दो दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां रहेंगी। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
Rajasthan Weather Update : प्रदेश में फिर एक बार मौसम बदलेगा। राज्य में रविवार से दो दिन आंधी और बारिश की गतिविधियां रहेंगी। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से रविवार को बीकानेर, अनूपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर और आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियां होने की संभावना रहेगी। इसके अलावा 22 अप्रेल को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी बारिश का अलर्ट रहेगा। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शनिवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान कोटा और वनस्थली में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी, धौलपुर, अंता में दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ।