बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि
पिछले महीने अफीम के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किया गया था। उनसे रमेश विश्नोई की सांठ गांठ थी। वह उनको छुड़ाने तक के लिए थाने जा पहुंचा था। थाने जाकर अपने अफसर होने का रौब मार रहा था। उनमें से एक तो रमेश का रिश्तेदार था। दोनो को भारत माला रोड के नजदीक नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया था। उनकी कार से 66 ग्राम प्योर अफीम निकली थी और कुछ पैसा भी बरामद हुआ था। नोखा थाने में था प्रोबेशन काल में, वहां भी सांठ गांठ पकड़ी तो लाइन भेज दिया गया
जांच में सामने आया कि प्रोबेशन काल में रमेश को बीकानेर के ही नोखा थाने में लगाया गया था। वहां पर भी मादक पदार्थ तस्करों से मिली भगत सामने आई थी। उसके बाद उसे
सस्पेंड कर जांच की गई थी। इस दौरान उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया था। दूसरी बार पांचू थाने के केस में जांच की गई तो इस बार भी
सस्पेंडर दिया गया और जांच की गई। दोनो बार जांच अलग अलग अफसरों ने की और जांच में वह दोषी पाया गया। इस कारण उसे अब सेवा से ही बर्खास्त कर दिया गया।