संस्कृत भारती जिला संरक्षक दुर्गाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक और देव भाषा है। सभी को प्रतिदिन कम से कम कुछ समय संस्कृत भाषा का अभ्यास करना चाहिए अथवा संस्कृत बोलने का प्रयास करना चाहिए। संस्कृत भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. केके चतुर्वेदी ने सभी से आह्वान किया कि वे संस्कृत भाषा में पारंगत हों। कार्यक्रम में जिला गीता केंद्र प्रभारी कल्पना हेडाऊ ने गीता के श्लोकों का सस्वर वाचन किया। जिला महिला प्रमुख संस्कृत भारती सरिता आंधवान ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भारती विभाग संयोजक अखिलेश श्रीवास्तव ने संस्कृत भाषा में किया। बताया कि 1 जून से 9 जून तक कटनी में संस्कृत भारती का प्रबोधन वर्ग लगाया जा रहा है। जिसमें भाग लेकर कोई भी व्यक्ति संस्कृत भाषा में पारंगत हो सकता है। उन्होंने आव्हान किया कि अधिक से अधिक लोग वर्ग मे सम्मिलित हों। कार्यक्रम में ताराचंद मिश्रा, मुकुंद पांडे, अश्विनी तिवारी, विजय शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ सनोडिया, सरिता आंधवान, कल्पना हेडाऊ, घनश्याम मेहरा व महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं नागरिक उपस्थित रहे।