Spe - सबसे पहले महिलाएं पार्क में गिरी हुई पेड़ की पत्तियों को एकत्र करती हैं और आस पास के पार्कों से भी पत्तियां लेकर आती हैं।
- अन्य कचरे को पत्तियों से निकलकर साफ किया जाता है।
- शेडर मशीन से जैविक प्रक्रिया से खाद को तैयार किया जाता है। इसमें कैमिकल की जगह दही, बेसन आदि विधि अनुसार मिलाया जाता है।
- इसके बाद तेज धूप में सुखाया जाता है। फिर दोबारा छानकर पैकिंग कराई जाती है।
- खाद को बनाने में करीब 25 से 25 दिन का समय लगता है। पूरी तरह से जैविक प्रक्रिया अपनाई जाती है।
सभी पार्कों में है खाद बनाने की योजना तीन पार्कों से इसकी शुरुआत की है। जल्द ही निगम के अन्य पार्कों में भी खाद तैयार कराई जाएगी। जो खाद पौधरोपण के बाद बचेगी, उसको किफायती दर पर आमजन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
-अभिषेक सुराणा, आयुक्त, नगर निगम हेरिटेज