scriptAssembly By-Election: जानिए किस प्रत्याशी की पास कितनी है सम्पत्ति, एक राजा तो एक पूर्व दैनिक वेतन भोगी | Patrika News
खास खबर

Assembly By-Election: जानिए किस प्रत्याशी की पास कितनी है सम्पत्ति, एक राजा तो एक पूर्व दैनिक वेतन भोगी

– कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शा खेती से सालाना कमाते हैं सात लाख रुपए
-नामांकन के साथ दिया शपथ पत्र, बीएससी तक ग्रहण की शिक्षा
अमरवाड़ा विधानसभा

छिंदवाड़ाJun 21, 2024 / 11:52 am

manohar soni

Amrawara Assembly By-Election

Dheeran sha inwati

Amrawara Assembly By-Election में कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शा के पास नकदी, बैंक जमा और कृषि भूमि मिलाकर 10 लाख रुपए की सम्पत्ति है। वे खेती से सालाना सात लाख रुपए तक कमाते हैं। गुरुवार को अमरवाड़ा एसडीएम ऑफिस में नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में प्रत्याशी ने इसका उल्लेख किया है।
शपथ पत्र के अनुसार आंचलकुण्ड निवासी 35 साल के धीरन शा बायोलॉजी से बीएससी तक शिक्षित हैं। उनकी सम्पत्ति देखी जाए तो हाथ में नकद दो लाख रुपए, बैंक में जमा 42800 रुपए तथा पांच तोला सोना होने से कुल 3.45 लाख रुपए की चल सम्पत्ति बताई गई है। इसके अलावा तीन हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसका मूल्य सात लाख रुपए है। इस तरह उनके पास कुल 10.45 लाख रुपए की सम्पत्ति है। धीरन की पत्नी विनीता के पास नकदी दस हजार रुपए तथा पांच तोला सोना, एक किलो चांदी है। उन्होंने अपनी आजीविका का साधन कृषि बताया है। उनके नाम पर कोई आपराधिक केस रजिस्टर्ड नहीं है।
हालांकि नामांकन भरने से पहले धीरन स्थानीय सहकारी समिति में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी थे और राशन दुकान का संचालन करते थे। फिलहाल उन्होंने इस्तीफा दिया है। तब नामांकन फॉर्म दाखिल किया है।

धीरन के प्रतिद्वंद्वी राजा के पास 15 करोड़ की सम्पति

दो दिन पहले धीरन के प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार राजा कमलेश शाह ने शपथ पत्र में अपनी कुल सम्पत्ति 15 करोड़ रुपए बताई है। अन्य जानकारी के अनुसार हर्रई राजघराने के सदस्य 51 वर्षीय कमलेश शाह दसवीं तक शिक्षित हैं। उनके नाम कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। चल संपत्ति के नाम पर उनके पास 25 लाख रुपए नकद तथा पत्नी माधवी शाह के पास पांच लाख रुपए हैं। बैंकों में जमा, जीवन बीमा पॉलिसी, वाहन समेत अन्य चल संपत्ति मिलाकर 1.74 करोड़ रुपए है। अचल सम्पत्ति में कृषि भूमि, प्लॉट, मकान, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स समेत अन्य सम्पत्तियों का मूल्य 13.94 करोड़ रुपए है।

गोंडवाना के देवरावेन के पास केवल 1.13 लाख

अमरवाड़ा की तीसरी राजनीतिक शक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार 27 वर्षीय देवरावेन भलावी बीए, एलएलबी अध्ययनरत हैं। उनके ऊपर चुनाव और अवैध जमाव से संबंधित आपराधिक केस रजिस्टर्ड हैं। सम्पति के नाम पर एक लाख रुपए नकद और एक सोने की अंगूठी मिलाकर 1.13 लाख रुपए की चल सम्पत्ति है। उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है।

Hindi News/ Special / Assembly By-Election: जानिए किस प्रत्याशी की पास कितनी है सम्पत्ति, एक राजा तो एक पूर्व दैनिक वेतन भोगी

ट्रेंडिंग वीडियो