
गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 'राजस्थान का स्वर्ग' के नाम से फेमस है जगह माउंट आबू एक परफेक्ट लोकेशन हो सकती है।

सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू समुद्र तल से 1722 मीटर की ऊंचाई पर है। ऐसे में राजस्थान में होकर भी यहां तापमान 36 डिग्री से ऊपर नहीं जाता।

यहां आप अकेले घूमकर भी शानदार व्यू का आनंद ले सकते हैं।

दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के लिए भी ये शानदार जगह है।

माउंट आबू में पहुंचकर मौज मस्ती करना चाहते हैं, तो नक्की झील से अच्छी जगह कोई नहीं है। यह भारत की पहली मानव द्वारा बनाई झील है।