16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद भी सपने साकार होते हैं…मिलिए राजस्थान की सिक्सपैक वाली माड़वाड़ी मां से

Fitness Model Gayatri Sharma : जब भी हम कुछ नया करते हैं तो परेशानियां आती हैं लेकिन हार मानने से कुछ नहीं होता। यह कहना है सिरोही की सिक्सपैक वाली मारवाड़ी मां और फिट इंडिया ब्रांड एम्बेसडर गायत्री शर्मा का, जो पत्नी और बहू होने के साथ दो बच्चों की मां भी हैं।

3 min read
Google source verification
motivational_story.jpg

Fitness Model Gayatri Sharma : जब भी हम कुछ नया करते हैं तो परेशानियां आती हैं लेकिन हार मानने से कुछ नहीं होता। अगर हौसले बुलंद हो तो कुछ भी कभी भी किया जा सकता है। यह कहना है सिरोही की सिक्सपैक वाली मारवाड़ी मां और फिट इंडिया ब्रांड एम्बेसडर गायत्री शर्मा का, जो पत्नी और बहू होने के साथ दो बच्चों की मां भी हैं।

gayatri_sharma.jpg

जब भी हम कुछ नया करते हैं तो परेशानियां आती हैं लेकिन हार मानने से कुछ नहीं होता। यह कहना है सिरोही की सिक्सपैक वाली मारवाड़ी मां और फिट इंडिया ब्रांड एम्बेसडर गायत्री शर्मा का, जो पत्नी और बहू होने के साथ दो बच्चों की मां भी हैं।

gayatri_sharma_images_from_rajasthan.jpg

उन्होंने पोषण और फिटनेस के क्षेत्र में कई सर्टिफिकेट हासिल किए। उसके बाद मिस इंडिया फिटनेस 2022 (प्रथम रनर अप) का खिताब जीता। एशिया स्तर पर सुपर वुमन अचीवर अवॉर्ड और भारत का गौरव पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी जीते।

gayatri_sharma_biography.jpg

अब तक लगभग 5 हजार लोगों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उनका सपना है कि ये संख्या लाखों में जाए।

fitness_model_gayatri_sharma_images.jpg

गायत्री ने बताया कि मेरे सास-ससुर बीमार रहते थे। पति का वजन भी बढ़ रहा था, तो उनको लगा कि फिट रहना जरूरी है, अन्यथा एक दिन वह भी बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे।

fitness_model_gayatri_sharma_photos.jpg

वहीं वह खुद एक आम होम मेकर की तरह थीं। फिटनेस को लेकर लापरवाह। पति ने जिम जाना शुरू किया और वह खुद घर पर एक्सरसाइज करने लगीं। लेकिन वह मोटिवेशन नहीं मिला, जिसकी जरूरत थी।

fitness_model_gayatri_sharma_success_story.jpg

इसके बाद दोनों ने मिलकर जिम खोला। जिसमें महिलाओं को ट्रेनिंग देना उनका मुख्य उद्देश्य था। धीरे-धीरे व्यायाम करना उनका जुनून बन गया। फिटनेस के जरिए उन्होंने न केवल खुद को बदला बल्कि दूसरी महिलाओं को भी अपनी तरह से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

weight_loss_tips.jpg

उन्होंने तीन महीने की ऑनलाइन ट्रेनिंग लेने के बाद लोगों को ट्रेनिंग देना शुरू किया। उनका कहना है कि होम मेकर्स को खुद अपना ध्यान रखना चाहिए। वह अपने वीडियो के माध्यम से महिलाओं को फिट रहने के तरीके बताती हैं।

gayatri_sharma__official_intagram_page.jpg

गायत्री कहती हैं कि मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मेरे पति से मिली। अकसर लोगों को लगता है कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है, सपनों से ज्यादा जिम्मेदारियां हमारे सर पर होती हैं। लेकिन इस बात को सिरोही की सिक्सपैक वाली मारवाड़ी मां गायत्री शर्मा ने झूठा साबित कर दिखाया।

fitness_model_gayatri_sharma.jpg

वे कहती हैं कि अगर हौसले बुलंद हो तो कुछ भी कभी भी किया जा सकता है।

fitness_model_gayatri_sharma_biography.jpg

गायत्री शर्मा और उनके पति आदित्य शर्मा

fitness_model_from_rajasthan_miss_india_fitness_2022_brandambassadorfitindia_gayatri_sharma.jpg

fitness_model_gayatri_sharma_from_rajasthan.jpg