
लोगों को झांसे में लेकर कंपनी ने ठगे 61 लाख रुपए, निदेशक गिरफ्तार
सीकर.
Sikar Crime News in Hindi : शहर कोतवाली पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में डेली डायमंड कंपनी ( Daily Diamond Company ) के डायरेक्टर बृजमोहन सैनी ( Director Brijmohan Saini ) को मंगलवार को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएसआइ बीरबल सिंह ने बताया कि त्रिलोकपुरा निवासी मदनलाल गढ़वाल ने मार्च माह में डेली डायमण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बृज मोहन सैनी, उसके भाई राज मोहन सैनी, कृष्ण मोहन सैनी, दिनेश सैनी व बृज मोहन की पत्नी पार्षद पूनम सैनी के खिलाफ 61 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। कंपनी में निवेश कर हर माह दस फीसदी मुनाफा देने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई थी।
Read More :
कई को बनाया शिकार
पुलिस की जांच में सामने आया कि बृजमोहन सैनी व उसके परिवार के लोगों ने दो कंपनियां बनाकर कई लोगों से लाखों की ठगी की है। इस गिरोह में शेखावाटी क्षेत्र के भी कई लोग जुड़े हुए हैं। गिरो से जुड़े लोगों ने चैन सिस्टम से लोगों को कंपनी से जोडकऱ ठगी को अंजाम दिया। सीकर में शहर कोतवाली के अलावा उद्योग नगर, चौमू, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर जयपुर, कोतवाली नागौर, टोडाभीम जिला करौली, मानपुर दौसा में भी मामले दर्ज है। बृजमोहन को जयपुर पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया था।
गिरोह ने फौजी से ठगे 15 लाख
सीकर. गिरोह ने सेवानिवृत फौजी से 16 लाख रुपए की ठगी कर ली। दादिया इलाके के बेरी गांव निवासी सुभाषचंद्र ने उद्योग नगर थाने में इसका मामला दर्ज करवाया है। एएसआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सुभाषचंद्र ने नवलगढ़ क्षेत्र के भानपुरा गांव निवासी दीपचंद जाट, विजयपुरा गांव निवासी बजरंगलाल शेषमा, भढ़ाडर निवासी नीतू चौधरी पत्नी विजेन्द्र भास्कर और बदनपुरा चौमू निवासी बृजमोहन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों में दीपचंद भी सेना से सेवानिवृत है। दीपचंद ने बड़े लाभ का झांसा देकर पिपराली रोड स्थित नीतू चौधरी के फ्लेट पर नीतू चौधरी व बजरंग लाल से मिटिंग करवाई। इसके बाद तीन किस्तों में 15 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी कर दी।
रुपए मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
गिरोह के लोगों ने रुपए वापस मांगने पर सुभाष चंद्र को जान से मारने की धमकी दी। सुभाषचंद्र को गिरोह के लोगों ने कहा कि उनकी कंपनी लोगों को फंसा कर रुपए हड़पने का कार्य करती है। कई अपराधिक व्यक्ति इस गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस में जाने पर परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा और पुलिस महज दुर्घटना का मामला दर्ज करेगी।
Published on:
16 Oct 2019 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
