15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांस का गोदाम खोल हर महीने दो लाख के मुनाफे का झांसा दे 24.50 लाख की धोखाधड़ी

बांस के गोदाम में साझेदार बनाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित से 41 लाख रुपए ले लिए और हिसाब में 24 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की। गोदाम में 75 प्रतिशत की साझेदारी देने की बात कही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

सीकर. बांस के गोदाम में साझेदार बनाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर पीड़ित से 41 लाख रुपए ले लिए और हिसाब में 24 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने इस्तगासा के जरिए दादिया थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी ने पीड़ित को हर माह दो लाख रुपए का मुनाफा होने का झांसा दिया था। गोदाम में 75 प्रतिशत की साझेदारी देने की बात कही थी।

पीड़ित प्रहलादराय 36 वर्ष निवासी जेरठी सुभाष नगर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-1 में परिवाद दिया था। पीड़ित ने बताया कि वह ई-मित्र संचालित करता है और जन आधार कार्ड बनाने का काम करता है। जेरठी अटल सेवा केंद्र में आरोपी अनिल शर्मा उसके पास जन आधार बनवाने के लिए आया था। इस दौरान शिकायतकर्ता से आरोपी ने कहा कि वह एक बांस का गोदाम लगा रहा है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। आरोपी अनिल शर्मा ने उसे झांसा दिया कि वह प्रहलादराय को बांस के गोदाम में 75 प्रतिशत हिस्सेदार बना देगा। आरोपी ने गोदाम से हर महीने दो लाख रुपए की बचत का झांसा दिया था। पीड़ित प्रहलादराय ने अपने रिश्तेदारों से लेकर 41 लख रुपए आरोपी को दे दिए।

जान से मारने की दे रहा धमकियां-

पीड़ित प्रहलादराय ने आरोपी से बांस का गोदाम खोलने व पैसों का हिसाब मांगा तो आरोपी अनिल ने हिसाब की कॉपियां गायब कर दी। पीड़ित का आरोप है कि अनिल ने उससे 24 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की है। प्रहलादराय, आरोपी के घर पैसे मांगने गया तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर दादिया थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।