bell-icon-header
सीकर

केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाली सीकर की बिनीता जैन का यह है सबसे बड़ा दुख

केबीसी-10 की पहली करोड़पति बिनीता जैन की। वर्तमान में असम के डिब्रुगढ़ रहने वाली बिनीता जैन मूलरूप से सीकर की निवासी है।

सीकरOct 03, 2018 / 12:32 pm

vishwanath saini

Binita Jain KBC 10 seasons first crorepati Life Struggle video story

सीकर. दरवाजे पर हल्की सी भी आहट होती है तो आंखों की पुतलियां इस उम्मीद में चौड़ी हो जाती हैं कि पति आया होगा या फिर कोई उनकी खैर खबर लाया होगा। लेकिन इसके बाद यहां पर आलम जगजीत सिंह की उस गजल की तरह हो जाता है, जिसके बोल हैं-चिट्ठी ना कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए…।

यह दर्दभरी दास्तां है केबीसी-10 की पहली करोड़पति बिनीता जैन की। वर्तमान में असम के डिब्रुगढ़ रहने वाली बिनीता जैन मूलरूप से सीकर की निवासी है। मंगलवार को सोनी टीवी पर प्रसारित हुए एपिसोड में बिनीता जैन ने एक करोड़ रुपए जीत लिए।

 

READ : सीकर की बिनीता जैन ने kbc-10 में जीते एक करोड़ रुपए, पति 15 साल से लापता

 

बिनीता की लाइफ काफी संघर्षपूर्ण है। 15 साल पहले इनके पति का अपहरण हो गया। एक बेटा व बेटी और सास-ससुर के साथ-साथ खुद को भी बिनीता ने हिम्मत से संभाला और केबीसी विजेता तक का सफर तय किया है।

बिनीता जैन की लाइफ

-सीकर निवासी बिनीता जैन की बचपन में शादी हो गई थी।
-बिनीता के एक बेटी व एक बेटा है।
-एमकॉम तक पढ़ी बिनीता असम में कोचिंग चलाती है।
-केसीबी-10 की पहली करोड़पति हैं।
-सात करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था।
-बिनीता का परिवार सीकर से रोजगार के लिए असम गया।
-15 साल से पति लापता होना इनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है।
-पति काम के सिलसिले में पड़ोसी राज्य में गए थे।
-आज तक वापस नहीं लौटे। आतंकियों का शिकार हो गए।

यह था एक करोड़ का सवाल

केबीसी होस्ट अमिताभ बच्चन ने बिनीता जैन से एक करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछा कि भारत में किस मामले में सर्वाच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों की सबसे बड़ी संविधान बेंच ने फैसला सुनाया। इसका सही जवाब केशवानंद भारती केस था, जो बिनीता ने सही बताकर एक करोड़ रुपए जीत लिए।

सात करोड़ का सवाल नहीं बता पाई
केबीसी के दशवें सीजन की पहली करोड़पति बनने के बाद बिनीता जैन से अमिताभ बच्चन ने सात करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछा-पहला स्टॉक टिकर किसने आविष्कार किया था। इसका जवाब नहीं आने पर बिनीता ने गेम क्विट कर दिया।

Hindi News / Sikar / केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाली सीकर की बिनीता जैन का यह है सबसे बड़ा दुख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.