scriptराजस्थान समेत MP के पांच जिलों की सीमा छूती है ये आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा सीट, होता है दिलचस्प मुकाबला | MP Vidhan Sabha Chunav 2023 interesting competition happens on This tribal dominated assembly seat sheopur kuno | Patrika News
श्योपुर

राजस्थान समेत MP के पांच जिलों की सीमा छूती है ये आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा सीट, होता है दिलचस्प मुकाबला

MP Vidhan Sabha Election 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के इस चुनावी समर में जिले की विजयपुर विधानसभा सीटा पर भी सरगर्मियां बढ़ गई है। आदिवासी बाहुल्य वाली ये सीट भौगोलिक दृष्टि से भी बड़ी है…

श्योपुरOct 18, 2023 / 08:58 am

Sanjana Kumar

mp_vidhan_sabha_election_me_is_seat_par_hota_hai_sabse_dilchasp_mukabla.jpg

MP Vidhan Sabha Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के इस चुनावी समर में जिले की विजयपुर विधानसभा सीटा पर भी सरगर्मियां बढ़ गई है। आदिवासी बाहुल्य वाली ये सीट भौगोलिक दृष्टि से भी बड़ी है। यही नहीं चीता प्रोजेक्ट वाले कूनो नेशनल पार्क के बड़े जंगल को समेटे विजयपुर विधानसभा 5 जिलों की सीमा को छूती है। यही वजह है कि इसका एक छोर राजस्थान के बारां जिले की सीमा को छूता है तो दूसरा छोर राजस्थान के करौली जिले को। साथ ही मध्यप्रदेश के भी शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना जिले की सीमाएं इस विधानसभा में लगती है। यही वजह है कि भौगोलिक दृष्टि से बड़ी और 5 जिलों की सीमा से लगने के कारण सुरक्षा के लिहाज से भी यहां चुनाव चुनौती रहता है।

कांग्रेस आठ तो भाजपा तीन बार जीती
विजयपुर विधानसभा में वर्ष 1957 से लेकर 2018 तक हुए कुल 14 विधानसभा चुनाव में 7 विधायक चुने गए हैं। यहां के मतदाताओं ने 8 बार कांग्रेस, & बार भाजपा, 2 बार जनसंघ और 1 बार जनता पार्टी को भी मौका दिया है। विशेष बात यह है कि यहां & बार ऐसे मौके आए हैं, जहां मौजूद विधायक को जनता ने दोहराया गया है।

2023 : विजयपुर विधानसभा में मतदाताओं की स्थिति
स्थिति मतदाता
कुल मतदाता 253704
पुरुष मतदाता 133260
महिला मतदाता 120443
थर्ड जेंडर 01

विजयपुर विधानसभा में अब तक चुने गए विधायक
वर्ष विधायक राजनीतिक दल
1957- लक्ष्मीचंद कांग्रेस
1962 – नवलकिशोर कांग्रेस
1967 – जगमोहन सिंह जनसंघ
1972 – जगमोहन सिंह जनसंघ
1977 – अजीत कुमार जनता पार्टी
1980 – जगमोहन सिंह कांग्रेस
1985 – बाबूलाल मेवरा भाजपा
1990 – रामनिवास रावत कांग्रेस
1993 -रामनिवास रावत कांग्रेस
1998 -बाबूलाल मेवरा भाजपा
2003 -रामनिवास रावत कांग्रेस
2008 – रामनिवास रावत कांग्रेस
2013 – रामनिवास रावत कांग्रेस
2018 – सीताराम आदिवासी भाजपा

Hindi News/ Sheopur / राजस्थान समेत MP के पांच जिलों की सीमा छूती है ये आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा सीट, होता है दिलचस्प मुकाबला

ट्रेंडिंग वीडियो