
Kuno Cheetah : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कूनो के जंगल से निकलकर चीतों का झुंड रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। चीतों ने बछड़े का शिकार किया। वहीं खदेड़ने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चीतों के पास ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खड़े नजर आ रहे है और वीडियो बना रहे है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम पर सवाल उठ रहे है।
सामने आया वीडियो वीरपुर तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कूनो के जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र श्यामपुर गांव पहुंचे चीतों ने बछड़े का शिकार किया। वहीं खदेड़ने के लिए ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे और पत्थर भी मारा। चीतों को खेते से पालतू जानवरों की तरह निकालते नजर आ रहे है।
यही नहीं, चीतों के पास खड़े होकर कोई सेल्फी लेता नजर आ रहा है तो कोई वीडियो बनाते दिखाई दे रहा है। चीतों के सामने जाना और लाठी डंडों से खदेड़ना की कोशिश करना ग्रामीणों की जान पर आफत बन सकती थी। चीतों को भी चोंट लग सकती थी। गनीमत रही कि, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की ट्रैकिंग टीम पर सवाल उठन शुरु हो गए हैं।
Published on:
25 Mar 2025 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
