1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सजा सुनाए जाने के बाद राजपाल का छलका दर्द, सपा नेता पर लगाया फंसाने का आरोप

राजपाल यादव का आरोप है कि एक उद्योगपति और पूर्व सपा सांसद ने एक मीटिंग के दौरान धोखे से एक एग्रीमेन्ट पर साइन करवा लिए।

2 min read
Google source verification
rajpal yadav

शाहजहांपुर। बॉलीवुड कलाकार और हास्य फिल्म अभिनेता राजपाल यादव अपने गृह जनपद शाहजहांपुर पहुंचे जहां बेहद गुस्से में नजर आये। यहां राजपाल यादव ने एक प्रेस कान्फ्रेन्स करके कोर्ट के दोषी करार देने के बाद मिडिया के सामने अपनी सफाई दी। उनका कहना है कि उन्हें सपा के एक पूर्व सांसद और एक उद्योगपति ने बड़ी साजिश के तहत फंसाया है। कोर्ट के फैसले को उन्होंने शेषन कोर्ट में चैलेन्ज करने की बात कही है। उनका ये भी कहना है कि करियर के पांच साल बरबाद होने के बाद भी वो फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाते रहेंगे।


साजिश के तह फंसाने का आरोप

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को शाहजहांपुर के उद्योगपति माधौगोपाल द्वारा दायर केस में दोषी करार दिया गया है। माधौगोपाल का आरोप है कि राजपाल यादव ने पांच करोड़ रुपए का कर्ज लिया था जो वापस नहीं लौटाया। इसी मामले में राजपाल यादवव को कोर्ट ने छह महीने की सजा सुनाई है। इसके बाद राजपाल यादव ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज सभागार में प्रेस कान्फेंन्स की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। राजपाल यादव की मानें तो 2012 में फिल्म अता पता लापता में शाहजहांपुर के उद्योगपति माधौगोपाल अग्रवाल और पूर्व सपा सांसद मिथलेश कुमार ने शेयर के तौर पर पांच करोड़ रूपए लगाये थे नाकि कर्ज दिया था। आरोप है कि दोनों ने एक मीटिंग के दौरान धोखे से एक एग्रीमेन्ट पर साइन करवा लिए। उनका आरोप है कि उद्योगपति और और पूर्व सांसद ने मिलकर उन्हें साजिश के तहत फंसाया है। कोर्ट के फैसले को उन्होंने शेषन कोर्ट में चैलेन्ज करने की बात कही है।

पांच साल का करियर बरबाद हो गया

दुखी मन से राजपाल यादव ने कहा कि इस मामले में उनके पूरे पांच साल का करियर बरबाद हो गया। पांच करोड़ के लिए उनके पचास करोड़ मिट्टी में मिल गये। उनका कहना है कि वो एक गतिमान पुरूष हैं। उन्होंने अपनी जिन्दगी का सफर एक बाल मजदूर से शुरू किया था। उनका कहना है कि जिन्दगी में अगर फूल हैं तो कांटों का भी स्वागत करते हैं। फिल्म फ्लॉप होने और कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजपाल यादव कभी फ्लाॅप नहीं हो सकता और जिन्दगी भर फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाता रहेगा।

Story Loader