scriptबकरीद से पहले घरों में बंधे बकरों का कौन पी रहा गला घोंटकर खून ? | unknown predatory animal drinking blood animals tied in house | Patrika News
शाहडोल

बकरीद से पहले घरों में बंधे बकरों का कौन पी रहा गला घोंटकर खून ?

स्थानीय लोगों को कहना है कि, घरों में बंधे जानवरों का गला घोंटकर खून पी रहा है कोई अज्ञात हिंसक जानवर।

शाहडोलJun 17, 2023 / 04:41 pm

Faiz

News

बकरीद से पहले घरों में बंधे बकरों का कौन पी रहा गला घोंटकर खून ?

आने वाली 29 जून को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। एक तरफ तो इसे लेकर मध्य प्रदेश समेत देशभर में तैयारियां चल रही है। इस दिन की जाने वाली कुर्बानी के लिए लोग अभी से कुर्बानी का जानवर लाने लगे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुर्बानी के लिए लाए जाने वाले बकरों की रहस्यमयी ढंग से मौत हो रही है। बताया जा रहा है कि, यहां कोई अज्ञात चीज इन बकरा-बकरियों का गला घोंटकर खून पी रही है, जिससे जानवर की मौके पर ही मौत हो रही है। हैरानी की बात तो ये है कि, जिले में ये मामला एक-दो नहीं, बल्कि 30 से ज्यादा जानवरों के साथ अलग-अलग घरों में हो चुका है। इस घटनाक्रम ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

 

जिले के अंतर्गत आने वाले कोयलांचल नगरी में ये हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, कोई अज्ञात हिंसक जानवर लोगों के घरों में बंधे मवेशियों का गला घोंटकर खून पी रहा है। अभी तक 30 से अधिक मवेशियों (बकरा-बकरी) को ये अपना शिकार बना चुका है। हिंसक जानवर के आतंक से परेशान नगर के लोग खोफजदा हैं। अब तो आलम ये है कि, यहां लोग अपे घरों में मवेशियों के पास बैठकर रतजगा करते हुए उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, यहां एक सप्ताह के भीतर करीब 32 मवेशियों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में एसटीएफ विपिन माहेश्वरी एडीजी करेंगे जांच, जोन 3 डीसीपी को पद से हटाया


इस बात ने लोगों को किया परेशान

News

लोगों का कहना है कि, सबसे बड़ी हैरानी की बात तोये है कि, अज्ञात हिंसक जानवर रात के अंधेरे में लोगों के घरों में बंधे बकरा-बकरियों का गला घोंटकर उनका खून पी जाता है, लेकिन उनका मांस नहीं खाता। यही नहीं, जानवर को हमला करते हुए भी अबतक किसी ने देखा नहीं है।


लोग मान रहे, हिंसक जंगली जानवर

 

News

धनपुरी थाना क्षेत्र के कच्छी मोहल्ला निवासी बकरा व्यवसायी फारूक उर्फ बल्लू कुरैशी के घर में बंधे 15 जानवरों को 31 जुलाई की रात गला घोंटकर मार दिया। इसके अलावा 8-9 जून की दरमियानी रात कच्छी मोहल्ला के मोहम्मद उमर के घर में बंधे पांच बकरे-बकरियां भी ठीक उसी तरह मृत पड़े मिले। इसके बाद शुक्रवार की दरमियानी रात भी कच्छी मोहल्ले में रहने वाले मंसूर के घर में बंधे चार बकरों को शिकार बनाया गया। मृत पड़े मिले चारों जानवरों की गर्दन में जंगली जानवर के हमले के निशान दिख रहे हैं इसी तरह फारूक कुरैशी के घर में बंधी दो बकरियों की भी ठीक ऐसे ही मौत हुई। खास बात ये है कि, जानवरों के शरीर के साथ साथ आसपास की दीवरों पर जंगली जानवर के नाखून और पंजों के निशान मिले हैं, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि, मवेशियों को मारने वाला कोई हिंसक जंगली जानवर है।

 

यह भी पढ़ें- Video : बुजुर्ग ने जेसीबी ड्राइवर पर चलाई गोली, जान बचाकर भागा राजस्व अमला


लोग हो रहे परेशान, पुलिस को नहीं जानकारी

लोगों का कहना है कि, बड़ा डर तो इस बात का बनने लगा है कि, जिस तरह ये अज्ञात जानवर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। कहीं ये लोगों को अपना शिकार न बना ले। इसलिए रातभर अलग अलग मोहल्लों में लोग जाकर इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि, उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग और संबंधित थाने में दे दी है। हालांकि, धनपुरी थाना प्राभारी संजय जायसवाल को इस तरह की कोई भी घटना की जानकारी नहीं है।

//?feature=oembed

Hindi News / Shahdol / बकरीद से पहले घरों में बंधे बकरों का कौन पी रहा गला घोंटकर खून ?

ट्रेंडिंग वीडियो