4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवा करोड़ से नगर के दो तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

टेण्डर प्रक्रिया के बाद कराया जाएगा पेवर ब्लॉक, पिचिंग, लाइटिंग सहित अन्य कार्य

2 min read
Google source verification


शहडोल. नगर के तालाबों को संरक्षित कर उनके सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर के दो तालाबों को चिन्हित कर नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन स्तर से तालाबों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। टेण्डर होने के साथ ही तालाबों के संरक्षण व कायाकल्प के लिए कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। नगर पालिका लगभग सवा करोड़ रुपए खर्च कर तालाबों को व्यवस्थित व सुंदर बनाने कार्य करेगी। उल्लेखनीय है कि नगर के तालाबों का संरक्षण न होने की वजह से एक-एक कर यह विलुप्त होते जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने जल संरक्षण अभियान के तहत तालाबों के संरक्षण के लिए प्रयास शुरु किया है।
दो तालाबों में खर्च होंगे 1 करोड़ 27 लाख
नगर पालिका ने नगर के दो तालाबों को सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित किया है। इनमें बड़ी भीठ व वार्ड क्रमांक 24 शिवम कॉलोनी स्थित भुतही तालाब शामिल हैं। इनमें बड़ी भीठ में 78 लाख से व भुतही तालाब में 49.50 लाख से कार्य कराया जाएगा। इन तालाबों के गहरीकरण के साथ ही पिचिंग, चारो तरफ पेवर ब्लॉक के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
टेण्डर के बाद शुरु होगा काम
जानकारी के अनुसार लगभग एक माह पूर्व तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के साथ ही नगर पालिका अन्य आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए टेण्डर बुलाए गए हैं, टेण्डर पास होने के साथ ही तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे तालाब संरक्षित होंगे साथ ही आस-पास के लोगों के टहलने, ब"ाों के खेलने के लिए सुरक्षित व व्यवस्थित जगह मिल सकेगी।
इनका कहना है
तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत मिल गई है। टेण्डर बुलाए गए हैं, प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
शरद द्विवेदी, इंजीनियर नगर पालिका शहडोल