scriptसडक़ परिवहन निगम की बस चलवाने उठी मांग | Patrika News
सिवनी

सडक़ परिवहन निगम की बस चलवाने उठी मांग

– शासकीय बस स्टैंड पर सुविधाएं बढ़ाने की बात बोले प्रबुद्धजन
– परिचर्चा के बाद कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
– कलेक्टर बोली शासन को लिखेंगे पत्र

सिवनीJul 26, 2024 / 07:41 pm

akhilesh thakur

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए।

सिवनी. सडक़ परिवहन निगम की बस बंद होने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को टूटे-फूटे बसों में सफर करना पड़ रहा है। यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यदि यात्री सिवनी से नरसिंहपुर 180 रुपए में गए हैं तो आने में उनको 200 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। सिवनी से जबलपुर 220 रुपए में जाने वाले यात्रियों को आने में 250 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। शादी और त्यौहार के सीजन में किराया कितना बढ़ जाएगा। इसकी कोई सीमा नहीं रहती है। यात्रियों की माने तो बस बदलने के साथ ही किराया भी बदल जाता है। खास है कि यह स्थिति एक जैसी सुविधा वाली बसों में भी होता है।
परिचर्चा में शामिल समाजसेवी व प्रबुद्धजन।
परिचर्चा में शामिल समाजसेवी व प्रबुद्धजन।

जिले के अलग-अलग स्थानों पर बस का किराया दूरी के हिसाब से न होकर मनमाना है। सिवनी से बरघाट करीब 18 किमी है। इसका किराया 40 रुपए है। सिवनी से गोपालगंज करीब 12 किमी है। इसका किराया 30 रुपए है। ‘पत्रिका’ यात्रियों की समस्याओं को लेकर एक अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शहर के प्रबुद्धजन व समाजसेवियों के साथ गुरुवार को परिचर्चा हुई। इसमें शासकीय बस स्टेण्ड पर सुविधाएं बढ़वाने के साथ ही सडक़ परिवहन निगम की बस दुबारा चलाएं जाने की मांग उठी। इसके अलावा पहले जब निगम की बसे चलती थी तब और अब में कितना परिवर्तन हुआ है। इस पर भी मुखरता से लोगों ने अपनी बात रखी। परिचर्चा के बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर संस्कृति जैन को एक ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर जैन ने बस संचालन के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही है।

Hindi News/ Seoni / सडक़ परिवहन निगम की बस चलवाने उठी मांग

ट्रेंडिंग वीडियो