7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका के गंगापुरसिटी संस्करण के छह साल पूरे, विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित

सामाजिक सरोकार : राजस्थान पत्रिका गंगापुरसिटी संस्करण के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
पत्रिका बना लोगों की आवाज, प्रतिभा को मिला मंच

sawai madhopur patrika news,sawai madhopur patrika news,sawai madhopur patrika news

सवाईमाधोपुर. राजस्थान पत्रिका के गंगापुरसिटी संस्करण के छह साल पूरे होने पर गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसके अतिरिक्त जीवन सर्जिकल हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया गया।


इसमें रोगियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इसी क्रम में नवदीप पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय के निदेशक ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि जलेबी लपक में हार्दिक शर्मा ने प्रथम, मोहित बाकोलिया ने द्वितीय व काव्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 'जल संरक्षणÓ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में पायल मीणा ने प्रथम, सुनीता मीणा ने द्वितीय व तनु गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रूमाल झप्पटा में परी गुर्जर, मानवी गुप्ता, प्रिया प्रजापति, मिल्की, रानू शर्मा, दीपिका मीणा, अंकिता मीणा व माही पालीवाल की टीम विजयी रही। इस दौरान विद्यालय की सहायक निदेशक ममता शर्मा, ताराचन्द जांगिड़ व नेहा जैन आदि मौजूद थे।


ब्लू स्टार एकेडमी में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के निदेशक मोहित सैनी ने बताया कि इसमें पायल सैनी ने प्रथम, शिवम मीणा ने द्वितीय व संगीता शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलनपुर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। ईको क्लब प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा ने बताया कि 'जल एवं वन संरक्षणÓ विषय पर पोस्टर, 'पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदानÓ विषय पर निबंध और 'प्राकृतिक संसाधन और हम' विषय पर संवाद कार्यक्रम रखा गया। पोस्टर में रामा गुर्जर प्रथम, विशाल धोबी द्वितीय, अनिरुद्ध वर्मा तृतीय स्थान पर एवं निबंध में विकास बैरवा प्रथम नरेंद्र सैनी द्वितीय रहे।


संवाद कार्यक्र म में सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और प्रकृति प्रदत्त सीमित संसाधनों का सदुपयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमप्रकाश गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। पोस्टर प्रतियोगिता प्रभारी रामनरेश मीना, निबंध प्रतियोगिता प्रभारी कांता बैरवा, संवाद प्रभारी सुनीता गुप्ता ने इस अवसर पर सभी बालकों से प्रकृति से स्वयं को जोडऩे और सीमित संसाधनों को सही सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी सहभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए। इसीक्रम में शुक्रवार को नवदीप पब्लिक स्कूल में मटकी फोड़ व चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग