10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

शोभायात्रा में गूंजे भगवान महर्षि गौतम के जयकारे

-जिलेभर में हुए कई कार्यक्रम

Google source verification

सवाईमाधोपुर. जिलेभर में मंगलवार को महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दिनभर कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह शोभात्राएं निकाली गई। इसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
जिला मुख्यालय पर शहर व बजरिया में धूमधाम से महर्षि गौतम जयंती मनाई। बजरिया में गौतम आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में गौतम आश्रम ट्रस्ट परिसर में गौतम जयंती मनाई। विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। शाम पांच बजे गौतम आश्रम से गाजे-बाजे से शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें महिला-पुरूष, युवक-युवतियों ने भाग लिया। शोभायात्रा चौथकाबरवाड़ा बस स्टैण्ड टोंक रोड होते हुए, प्रेम मंदिर सिनेमा से टोंक बस स्टैण्ड, बजरिया के मुख्य बाजार होते हुए शर्मा होटल से गौरव पथ, अम्बेडर सर्किल होते हुए वापस गौतम आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में धार्मिक भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया।
झांकिया रही आकर्षण का केन्द्र
महर्षि गौतम जयंती पर शोभायात्रा में शिव-पार्वती की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। शिव-पार्वती बने बच्चे खुली जिप्सी में सवार थे। महर्षि गौतम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने भगवान महर्षि की झांकी के दर्शन किए। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं मंगल गाती गाते हुए चल रही थी। वहीं बैण्ड की धुन पर महिलाओं ने नृत्य भी किया।
जगह-जगह किया स्वागत
शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बजरिया में विभिन्न दुकानदारों ने झांकियों के दर्शन किए और शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इससे पहले गौतम आश्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष नाथूलाल गौतम ने महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना की।
रंगोली व मेहंदी में झलका उत्साह
इससे पहले सुबह नौ बजे से मंदिर में महर्षि गौतम का पूजन एवं हवन हुआ। इसके बाद सुबह दस बजे से रंगोली व मेहंदी प्रतियोगताएं हुई। इसमें युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। दोपहर एक बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।