सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से शुक्रवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर में निकला बाघ, बाघिन टी-30 का नर शावक ही है। बालेर रेंजर मोहनलाल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार शाम शावक चम्बल पार कर श्योपुर के जंगलों में चला गया था। वहां उसने एक जने पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया था।