scriptअब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे रणथंभौर के बाघ, ये फेसम फिल्म मेकर बनाने जा रहे ऐसी मूवी | Famous wildlife filmmaker Nalla Muthu will make a film on journey of tigers of Ranthbhore | Patrika News
सवाई माधोपुर

अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे रणथंभौर के बाघ, ये फेसम फिल्म मेकर बनाने जा रहे ऐसी मूवी

Sawaimadhopur News : रणथभौर के बाघ-बाघिनों पर एक बार फिर से डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया जाएगा। इस बार भी रणथभौर के बाघ-बाघिनों पर डॉक्यूमेंट्री का निर्माण प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म मेकर नल्ला मुत्थु की ओर से किया जाएगा।

सवाई माधोपुरJun 23, 2024 / 11:56 am

Kirti Verma

Sawaimadhopur News : रणथभौर के बाघ-बाघिनों पर एक बार फिर से डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया जाएगा। इस बार भी रणथभौर के बाघ-बाघिनों पर डॉक्यूमेंट्री का निर्माण प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म मेकर नल्ला मुत्थु की ओर से किया जाएगा। दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए 18वें मुंबई अन्तरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नल्ला मुत्थु की ओर से इस संबंध में घोषणा की गई है। नल्ला मुत्थु एक प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री मेकर है। वह अब तक रणथभौर सहित देश की कई बाघ-बाघिनों के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर चुके हैं।
अब ढाई घंटे की पूरी फिल्म बनाने की तैयारी
वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर नल्ला मुत्थु ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट राजस्थान के रणथभौर, सरिस्का और अन्य टाइगर रिजर्व के बाघ-बाघिनों पर एक ढाई घंटे की पूरी फिल्म बनाने का है। इसमें उनकी ओर से अभिनेता और अभिनेत्रियों से भी संपर्क किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। फिल्म के अगले साल अप्रेल तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म में बाघ-बाघिनों की विकास यात्रा को थ्री डी तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

आषाढ़ आज से, कई वर्ष बाद 13 दिन का होगा कृष्ण पक्ष, जानें इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

रणथभौर की प्रसिद्ध बाघिन मछली यानी टी-16 पर बनाई गई ‘द मोस्ट फेमस टाइग्रेस मछली’ फिल्म से नल्ला मुत्थू को खास पहचान मिली थी। करीब 45 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को विश्व के 47 देशों में करीब 18 अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित किया गया था। साथ ही इस डॉक्यूमेंट्री को डिस्कवरी चैनल पर भी दिखाया जा चुका है। इसके लिए इन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। अभी तक इन्होंने रणथभौर की प्रसिद्ध बाघिन मछली के अलावा बाघिन टी-19 यानी कृष्णा, टी-84 यानी एरोहैड, ताडोबा की बाघिन माया आदि पर कुल मिलाकर 6 डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने टाइगर एनथम नाम से एक यूजिक वीडियो भी तैयार किया था, जिसे भी खासा पसंद किया गया था।

Hindi News / Sawai Madhopur / अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे रणथंभौर के बाघ, ये फेसम फिल्म मेकर बनाने जा रहे ऐसी मूवी

ट्रेंडिंग वीडियो