16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूनी संघर्ष में नौ लोग गंभीर घायल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-भाटा और कुल्हाडी

पुलिस के मुताबिक किसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में जोरदार झगड़ा हो गया...

2 min read
Google source verification
injured

सवाईमाधोपुर।


सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसडा नदी में एक ही जाति के दो पक्षों मे हुए खूनी संघर्ष के चलते नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बौंली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पाकर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक किसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में जोरदार झगड़ा हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही पक्षों मे लाठी-भाटा व कुल्हाड़ीयों से हमले किए गए है। घायलों में एक पक्ष के छ जने घायल हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है साथ ही दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।


वहीं दूसरी ओर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ कस्बे के कठूमर मार्ग पर जावली के तिबारे के समीप एक तेज रफ्तार जीप व ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें जीप में सवार कई महिलाओं सहित 12 जने गम्भीर रुप से घायल हो गये। आठ जने की हालत नाजुक होने पर अलवर रैफर प्राप्त जानकारी के अनुसार कठूमर थाना क्षेत्र के बसेठ गांव निवासी एक परिवार व उनके रिश्तेदार प्रतापगढ़ में स्थित बाकीमाता के मंदिर के लिये जा रहे थे। कस्बे के कठूमर मार्ग पर जावली के तिबारे पर स्थित चोरोहे पर कठूमर से आ रही एक जीप व टोड़ा गांव की और से आ रहे ट्रैक्टर व ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे जीप में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में जीप में बैठे सभी महिला-पुरुष गम्भीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को निजी वाहन व 108 एम्बुलेंस की सहायता से दुर्घटना में घायल 12 जनों को कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 जनों की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिये जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुची और मामले की जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग